Monday, 03 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर नगर निगम की कार्रवाई: अवैध पेंटिंग पर रोक और गंदगी फैलाने वाले होटल पर लगाया जुर्माना बारिश के मौसम में बढ़ा सांपों का खतरा, बिस्तर में छिपे करैत के डसने से युवक की मौत भाठागांव में चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत जांजगीर-चांपा में लिफ्ट मांगकर चौकीदार की हत्या, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार रायपुर नगर निगम की कार्रवाई: अवैध पेंटिंग पर रोक और गंदगी फैलाने वाले होटल पर लगाया जुर्माना बारिश के मौसम में बढ़ा सांपों का खतरा, बिस्तर में छिपे करैत के डसने से युवक की मौत भाठागांव में चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत जांजगीर-चांपा में लिफ्ट मांगकर चौकीदार की हत्या, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग सैनिकों के लिए आरंग की छात्राओं ने बनाई राखियां, …
सैनिकों के लिए आरंग की छात्राओं ने बनाई राखियां
सैनिकों के लिए आरंग की छात्राओं ने बनाई राखियां
रायपुर संभाग

सैनिकों के लिए आरंग की छात्राओं ने बनाई राखियां, भेजा देशभक्ति का संदेश

आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा की स्काउट-गाइड इंदिरा गांधी रेंजर दल की छात्राओं ने ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र–2026 के तहत देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए हाथों से राखियां तैयार कीं। छात्राओं ने इन राखियों के जरिए जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। या।

कीर्तिमान न्यूज
03 Aug 2026, 08:10 PM
आरंग
आरंग, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा की स्काउट-गाइड इंदिरा गांधी रेंजर दल की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के सम्मान में विशेष पहल की है। छात्राओं ने ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र–2026 के तहत अपने हाथों से आकर्षक राखियां तैयार कर सैनिकों के लिए भेजी हैं। 
सैनिकों के लिए राखी बनाती स्काउट-गाइड छात्राएं

राखियों के जरिए जताया जवानों के प्रति सम्मान

छात्राओं ने प्रेम, श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति की भावना से तैयार इन रक्षा सूत्रों के माध्यम से देश के वीर जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, जिसके कारण आम नागरिक सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। 

रक्षाबंधन के महत्व को बताया 

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा और समर्पण की भावना का भी प्रतीक है। सैनिकों के त्याग और सेवा भाव को सम्मान देने के उद्देश्य से छात्राओं ने यह पहल की।

प्राचार्य ने छात्राओं के प्रयास को सराहा 

विद्यालय की प्राचार्य साक्षी खरे ने छात्राओं के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन राखियों के माध्यम से जवानों तक यह संदेश पहुंचेगा कि पूरा देश उनके साहस, बलिदान और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखता है। विद्यालय परिवार ने देश के सभी सैनिकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अदम्य साहस, पराक्रम और देश के प्रति समर्पण को नमन किया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें