Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायपुर छात्रों का प्रदर्शन : NEET विवाद को लेकर रायपुर म…
नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते युवा
नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते युवा
रायपुर

छात्रों का प्रदर्शन : NEET विवाद को लेकर रायपुर में छात्रों का आक्रोश, बारिश में भी जारी रहा प्रदर्शन

रायपुर में नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर युवाओं ने बारिश के बीच प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई और सोनम वांगचुक के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने परीक्षाओं में पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jul 2026, 06:55 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक पर जुटे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने बारिश के बीच भीगते हुए तख्तियां और पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में भी नारे लगाए। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद देशभर में उनके समर्थन में आवाजें उठ रही हैं। रायपुर में भी युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग 

प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों के भविष्य पर सीधा असर पड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार से परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और इसमें पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। युवाओं ने कहा कि नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगनी चाहिए। पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रों का भरोसा परीक्षा प्रणाली पर बना रहे। 

छात्रों के हितों को लेकर उठाए सवाल 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं युवाओं के भविष्य से जुड़ी होती हैं। ऐसे मामलों में सिर्फ जांच ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी भी परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल न उठे। युवाओं ने सोनम वांगचुक द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर उठाई गई मांगों का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए स्थायी और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन, पुलिस रही तैनात 

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हालांकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा और किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें