Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग छात्रों की चिंता बढ़ी : One-Year PG प्रवेश में दे…
One-Year PG को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
One-Year PG को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
दुर्ग

छात्रों की चिंता बढ़ी : One-Year PG प्रवेश में देरी के खिलाफ राजनांदगांव में प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में NEP-2020 लागू होने के बाद भी One-Year PG प्रवेश को लेकर अब तक स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। इससे परेशान राजनांदगांव के छात्रों ने कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने मांग की है कि उच्च शिक्षा विभाग जल्द दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि हजारों छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बच सके।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 05:03 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 01:57 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति (NEP-2020) लागू हुए करीब एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक One-Year PG को लेकर राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। इससे प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के सामने आगे की पढ़ाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी मांग को लेकर राजनांदगांव के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।
राजनांदगांव के कॉलेजों में NEP-2020 के तहत नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। यूजीसी के नियमों के अनुसार चार वर्षीय स्नातक (Four-Year UG) करने वाले विद्यार्थियों को One-Year PG पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश का प्रावधान है।

छात्रों ने कॉलेज परिसर में किया प्रदर्शन

हालांकि, छत्तीसगढ़ में इस व्यवस्था को लागू करने के लिए अब तक उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इसके कारण छात्र असमंजस में हैं कि आगे की पढ़ाई किस प्रक्रिया के तहत होगी। इस मामले को लेकर छात्रों ने कॉलेज परिसर में बैनर और पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि भी दी। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने एक प्रतीकात्मक पोस्टर दिखाया, जिस पर लिखा था- "हम सपने तो देख रहे हैं, पर सिस्टम सो रहा है।"

छात्रों की मांग- जल्द जारी हो प्रवेश प्रक्रिया की गाइडलाइन 

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि अगर One-Year PG प्रवेश को लेकर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का एक साल खराब हो सकता है। छात्रों ने राज्य सरकार से मांग की है कि उच्च शिक्षा विभाग जल्द से जल्द स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में परेशानी न हो। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से छात्रों ने अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है। अब सभी की नजर उच्च शिक्षा विभाग के अगले कदम पर है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें