Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आत्महत्या के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। युवक ने पहले पत्थरों से भरे बोरे को रस्सी की मदद से अपने पैरों में बांधा और इसके बाद कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई।
यह घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी सुमेर सिंह के रूप में हुई है।
कुए में कूदने के बाद भी बच गया युवक
इसके बाद सुमेर ने दूसरी बार कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि, उसे तैरना आता था, जिसके कारण वह उस समय बच गया था। लेकिन इस बार उसने पूरी तैयारी के साथ यह कदम उठाया।
पहले भी दाे बार कर चुका था जान देने की कोशिश
पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, सुमेर सिंह इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पहली बार उसने फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन पेड़ की डाली टूट जाने के कारण उसकी जान बच गई थी।रस्सी और पत्थरों से बांध कर लगाई छलांग
बताया जा रहा है कि इस बार सुमेर ने अपने पैरों में रस्सी से पत्थरों से भरा बोरा बांध लिया, ताकि वह पानी से बाहर न आ सके। इसके बाद उसने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि सुमेर का स्वभाव कुछ अलग था और गांव के लोगों से उसका ज्यादा मेल-जोल नहीं रहता था। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

