Thursday, 02 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायपुर सुरक्षा में बड़ी चूक : प्लेटफॉर्म पार कर रेलवे ट्…
रायपुर रेलवे ट्रैक पर पहुंची इनोवा कार
रायपुर रेलवे ट्रैक पर पहुंची इनोवा कार
रायपुर

सुरक्षा में बड़ी चूक : प्लेटफॉर्म पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई कार

रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक इनोवा कार के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद RPF ने चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन की एंट्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Jul 2026, 01:35 PM
रायपुर
राजधानी के रायपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक इनोवा कार स्टेशन परिसर के भीतर पार्सल ऑफिस की ओर से प्रवेश करती हुई प्लेटफॉर्म नंबर-1 पार कर सीधे रेलवे ट्रैक तक पहुंचती दिखाई दे रही है।
इस घटना ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार ट्रैक तक पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए बीच में फंस जाती है। सौभाग्य से उस समय संबंधित ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी। RPF के अधिकारियों ने वाहन चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार चालक पर रेलवे एक्ट की धारा 147 (अनाधिकृत प्रवेश), धारा 154 (यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालना) और धारा 159 (प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार पार्सल कार्यालय की दिशा से स्टेशन परिसर में दाखिल होती है और बिना किसी रोक-टोक के प्लेटफॉर्म पार कर ट्रैक तक पहुंच जाती है।
ऐसे में यह जानना अहम होगा कि वाहन स्टेशन के प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे प्रवेश कर गया और सुरक्षा व्यवस्था में आखिर किस स्तर पर चूक हुई। मामले के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में जुट गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें