Thursday, 04 Jun 2026 भारत
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना सुशासन तिहार : पहला समाधान शिविर सम्पन्न, विधायक …
समाधान शिविर
समाधान शिविर
सरकारी सूचना

सुशासन तिहार : पहला समाधान शिविर सम्पन्न, विधायक ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत महासमुंद नगरपालिका शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 स्थित कुंवर दिलीप सिंह जूदेव टाउन हॉल में पहला समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा नागरिकों की समस्याओं और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jun 2026, 12:34 PM
महासमुंद

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज नगरपालिका महासमुंद शहरी क्षेत्र में पहला समाधान शिविर कुंवर दिलीप सिंह जूदेव टाउन हॉल, वार्ड क्रमांक 20 में आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। विधायक सिन्हा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में वार्ड क्रमांक 02 से 11 तक के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष व्यवस्था की गई।

विधायक का संबोधन—सुशासन और विकास पर जोर

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि सुशासन के माध्यम से समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य में जनसहभागिता को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि संवाद ही समस्याओं का सबसे प्रभावी समाधान है। विधायक ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं वात्सल्य योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महासमुंद क्षेत्र में 909 हितग्राहियों को लाभ दिया जा चुका है। शेष पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृति हेतु भेजे गए हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत क्षेत्र में प्रतिमाह लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की सहायता दी जा रही है।

महासमुंद के विकास कार्यों का विस्तार

विधायक ने कहा कि महासमुंद को विकसित नगर बनाने के लिए कई अधोसंरचना कार्य तेजी से चल रहे हैं। चारों ओर सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन जारी है। नयापारा क्षेत्र में बायपास सड़क, नहर लिंकिंग रोड परियोजना और भविष्य में रिंग रोड की योजना प्रस्तावित है। सिकासेर-कोडार लिंकिंग परियोजना से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। मेडिकल भवन निर्माण अंतिम चरण में है और शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना को प्राथमिकता बताते हुए किसानों को उन्नत बीज एवं तकनीक उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष का संदेश

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि प्रदेशभर में सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार जनकल्याण और विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार आवास उपलब्ध कराया जाएगा और कोई भी परिवार वंचित नहीं रहेगा।

हितग्राहियों को लाभ एवं स्वास्थ्य सेवाएं

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 35 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 10 गंभीर कुपोषित बालिकाओं को सुपोषण किट एवं पोषण सामग्री दी गई। 40 किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्त परीक्षण, बीपी एवं शुगर जांच तथा दवाइयों का वितरण किया गया।

परिवहन विभाग द्वारा 56 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया तथा 20 को मौके पर लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर का संचालन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें