Tuesday, 18 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय 5 साल के मासूम की हत्या का शक, घर के पीछे कमरे मे…
जमीन में दबा मिला बच्चे का शव
जमीन में दबा मिला बच्चे का शव
राष्ट्रीय

5 साल के मासूम की हत्या का शक, घर के पीछे कमरे में जमीन में दबा मिला शव

हरदा जिले के ग्राम गहाल में पांच वर्षीय बच्चे राज का शव घर के पीछे बने कमरे में जमीन के अंदर दबा मिला। परिजनों ने बच्चे के चाचा पिंटू अखंडे पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान रिपोर्ट सती दीवान
18 Aug 2026, 04:28 PM
मध्य प्रदेश

ग्राम गहाल में एक चौका देने वाली घटना सामने आई है। पांच वर्षीय बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पीछे बने कमरे में जमीन के अंदर दबा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चे की पहचान राज के रूप में हुई है। मामले में बच्चे के चाचा पिंटू अखंडे पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बच्चे का शव जिस हालत में मिला है, उससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी पूरी कड़ी समझने की कोशिश कर रही है। पुलिस को मामले की सूचना ग्राम गहाल निवासी 35 वर्षीय मुकेश पिता सुरेश अखंडे ने दी। 

बच्चों को बालागांव ले गया था मुकेश

रमेश के जेल जाने के बाद उसके दोनों बच्चे पांच वर्षीय राज और दो वर्षीय नंदनी की देखभाल की जिम्मेदारी परिवार के छोटे भाई पिंटू के पास थी। दोनों बच्चे उसी के साथ रह रहे थे। परिवार की परिस्थितियों के बीच बच्चों की देखरेख को लेकर पहले से ही स्थिति संवेदनशील बनी हुई थी।

मुकेश ने पुलिस को बताया कि करीब 20 दिन पहले वह राज और नंदनी को अपने साथ बालागांव ले गया था। मुकेश वहां मजदूरी करने गया था और दोनों बच्चे भी उसके साथ रह रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पिंटू बालागांव पहुंचा और वहां गाली-गलौज करने लगा।

दिखाई नहीं देने पर शुरू हुई तलाश

बताया जा रहा है कि 16 अगस्त को मुकेश को जानकारी मिली कि पांच वर्षीय राज दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई। परिवार और आसपास के लोगों ने घर तथा आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन की, लेकिन राज का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान घर के पीछे बने एक कमरे के पास पहुंचने पर वहां से तेज दुर्गंध आने का पता चला। कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण ग्रामीणों की मदद से उसे तोड़कर अंदर जाने का फैसला किया गया। दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर जाने पर वहां जमीन की मिट्टी खुदी हुई दिखाई दी। यह देखकर वहां मौजूद परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। जमीन के अंदर पांच वर्षीय राज का शव दबा हुआ था। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

मुकेश का आरोप है कि जब उसने पिंटू से राज के बारे में पूछा तो वह स्पष्ट जानकारी देने के बजाय अलग-अलग बातें बताने लगा। आसपास के कुछ लोगों ने भी पिंटू द्वारा दोनों बच्चों के साथ मारपीट किए जाने की बात बताई है। इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर बच्चे के चाचा पर संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, इसे लेकर पुलिस की जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें