Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार स्वच्छता अभियान : घर-घर पहुंच रहीं स्वच्छता दीदिय…
स्वच्छता अभियान जागरूकता
स्वच्छता अभियान जागरूकता
राज्य सरकार

 स्वच्छता अभियान : घर-घर पहुंच रहीं स्वच्छता दीदियां, सूखे-गीले कचरे का अलग-अलग हो रहा संग्रहण 

महासमुंद जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण अभियान को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार नियमित रूप से इस व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jun 2026, 09:18 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:02 AM
पिंथोरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण अभियान को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार नियमित रूप से इस व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत जनपद पंचायत बसना की ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में स्वच्छाग्रही समूह की महिलाएं प्रतिदिन घर-घर जाकर सूखे और गीले कचरे का अलग-अलग संग्रहण कर रही हैं। 

गांव में स्वच्छता व्यवस्था को नई गति मिली

ग्रामीण भी इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। हर सुबह स्वच्छता दीदियां गार्बेज रिक्शा के माध्यम से गांव की गलियों में पहुंचती हैं। इस दौरान स्वच्छता से जुड़े संदेशऔर प्रेरक गीतों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाता है। घरों से नियमित रूप से कचरा एकत्र कर ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने और कचरे को अलग-अलग रखने की भी समझाइश दी जा रही है। संग्रहित कचरे को ग्राम पंचायत के एसएलडब्ल्यूएम (ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन) केंद्र में लाकर अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया जाता है। यहां गीले और सूखे कचरे को पृथक किया जाता है, जबकि प्लास्टिक कचरे को अलग रखकर आगे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट गनेकेरा भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 
प्रतिनिधियों का मिल रहा है सहयोग 
इस अभियान को सफल बनाने में ग्राम पंचायत की सरपंच रीना गड़तिया, सचिव मेघनाथ पटेल तथा जनपद सदस्य राजेश गड़तिया सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे स्वच्छाग्रही समूह की महिलाओं को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हो रहा है। स्वच्छता दीदियों की लगातार मेहनत का सकारात्मक असर अब गांव में दिखाई देने लगा है। लोग घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखने की आदत अपना रहे हैं और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए अभियान में सहयोग कर रहे हैं। इससे न केवल गांव की साफ-सफाई बेहतर हो रही है, बल्कि ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें