Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप
W 𝕏 f
होम महासमुंद शपथ ग्रहण समारोह : समाज सेवा और एकता का संकल्प ले…
नाई समाज शपथ ग्रहण कार्यक्रम
नाई समाज शपथ ग्रहण कार्यक्रम
महासमुंद

शपथ ग्रहण समारोह : समाज सेवा और एकता का संकल्प लेकर फुलझर राज नाई समाज की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व

बसना के समीप ग्राम सिरको में फुलझर राज नाई समाज का शपथ ग्रहण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समाज की आराध्य देवी श्री समलेश्वरी पाटमेश्वरी माता की पूजा-अर्चना के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने की शपथ ली। संजय पसायत ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव सहित अन्य अतिथियों ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन मजबूती और सामाजिक उत्थान पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jul 2026, 10:00 AM
बसना
बसना एवं सांकरा ब्लॉक के फुलझर राज नाई समाज का शपथ ग्रहण समारोह बसना के समीप ग्राम सिरको में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर संगठन की मजबूती और नई कार्यकारिणी के गठन का स्वागत किया। 
समारोह का शुभारंभ समाज की आराध्य देवी श्री समलेश्वरी पाटमेश्वरी माता की विधिवत पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया। धार्मिक माहौल के बीच कार्यक्रम की शुरुआत हुई और समाज के लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया।

भाजपा नेताओं ने दी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी एवं भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री नवीन भट्ट शामिल हुए। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकजुटता, सेवा भावना और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर फुलझर राज नाई समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय पसायत, उपाध्यक्ष दीपक बारीक, सचिव चंद्रध्वज बारीक, कोषाध्यक्ष उमाशंकर बारीक, सह-कोषाध्यक्ष राजेश बारीक तथा महामंत्री सुकलचंद बारीक सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज हित में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली।

समाज की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति : नरेन्द्र यादव

मुख्य अतिथि नरेन्द्र यादव ने कहा कि नाई समाज अपनी सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण के लिए सदैव जाना जाता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। नए पदाधिकारी समाज के विकास, शिक्षा, संगठन और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय पसायत ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक उत्थान, पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुःख में संगठन सदैव सहभागी रहेगा।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद

समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन विस्तार और भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा भी की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें