Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार SWREL stock price news: स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्…
Sterling and Wilson Renewable Energy news update (Image Source: AI Photo)
Sterling and Wilson Renewable Energy news update (Image Source: AI Photo)
शेयर बाजार

SWREL stock price news: स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल को मिले ₹985 करोड़ के बड़े ऑर्डर, शेयरों में दिखी जोरदार तेज़ी

SWREL stock price news:स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (SWREL) के निवेशकों के लिए मंगलवार का दिन अच्छी खबर लेकर आया। कंपनी को ₹985 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के दो बड़े नए ऑर्डर मिले हैं। इस खबर का असर सीधे बाजार पर दिखा और सुबह शुरुआती कारोबार में ही कंपनी के शेयर 6% तक उछल गए।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 02:48 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
SWREL stock price news: स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (SWREL) के निवेशकों के लिए मंगलवार का दिन अच्छी खबर लेकर आया। कंपनी को ₹985 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के दो बड़े नए ऑर्डर मिले हैं। इस खबर का असर सीधे बाजार पर दिखा और सुबह शुरुआती कारोबार में ही कंपनी के शेयर 6% तक उछल गए। सुबह 9:20 बजे BSE पर स्टॉक ₹10.40 की मजबूती के साथ ₹183.75 पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, बाद में बाजार में दबाव के बीच 11 बजे के करीब यह 4% की बढ़त के साथ ₹180.20 के आसपास टिका हुआ था। 
अगर कंपनी के शेयरों के इतिहास पर नजर डालें, तो लंबी अवधि में इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 7 सालों में यह स्टॉक ₹31 से बढ़कर ₹180 के पार पहुंच गया, जो लगभग 472% की बड़ी छलांग है। हालांकि, हालिया समय निवेशकों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछले एक महीने में स्टॉक में करीब 6% की गिरावट देखी गई, जबकि 6 महीने की अवधि में इसने 14% का रिटर्न दिया है। साल 2026 की बात करें तो इस साल अब तक शेयर में 16% की नरमी आई है और बीते एक साल में निवेशकों को करीब 32% का नुकसान उठाना पड़ा है।

राजस्थान में मिला 534 MWp का बड़ा प्रोजेक्ट

कंपनी को देश के भीतर एक बड़ा ठेका राजस्थान में मिला है। भारत के एक प्रमुख इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPP) ने कंपनी को 534.3 MWp क्षमता का प्रोजेक्ट सौंपा है। इस अनुबंध के तहत स्टर्लिंग एंड विल्सन को बैलेंस ऑफ सिस्टम (BOS) पैकेज को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है।

 दक्षिण अफ्रीका में मिला दूसरा सबसे बड़ा BESS ऑर्डर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कंपनी ने बड़ा दांव मारा है। SWREL को दक्षिण अफ्रीका में दो बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट्स का काम मिला है, जिनकी कुल क्षमता 616 MWh है। मिडिल ईस्ट की एक नामी रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर कंपनी ने यह BESS टर्नकी EPC प्रोजेक्ट दिया है। यूटिलिटी-स्केल BESS सेगमेंट में यह स्टर्लिंग एंड विल्सन का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

पुराने भरोसे का मिला फायदा

दक्षिण अफ्रीका से मिला यह नया काम किसी नए क्लाइंट का नहीं, बल्कि एक पुराने ग्राहक का ही भरोसा है। इससे पहले भी यह क्लाइंट कंपनी के साथ काम कर चुका है। SWREL की कार्यशैली, तकनीकी पकड़ और समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए क्लाइंट ने दोबारा इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए कंपनी पर विश्वास जताया है।

ऑर्डर मिलने पर CEO ने जताई खुशी

कंपनी की इस उपलब्धि पर ग्लोबल CEO चंद्र किशोर ठाकुर ने कहा कि राजस्थान और दक्षिण अफ्रीका में मिले ये दोनों ऑर्डर कंपनी की बढ़ती रफ्तार को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, "ये नए कॉन्ट्रैक्ट साबित करते हैं कि ग्राहकों का हमारी क्षमताओं पर कितना गहरा विश्वास है। सालों के अनुभव, हमारी कुशल टीम और बेहतर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन के दम पर ही हम क्लाइंट्स के साथ इतने मजबूत रिश्ते बना पाए हैं।"
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें