महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम एक बार फिर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतर रही है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारत को पहली बार महिला टी20 विश्व कप जीतना है तो छह खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा अहम रहने वाला है। इनमें हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और रेणुका सिंह ठाकुर शामिल हैं।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और अनुभव
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं हाल ही में वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं उनकी कप्तानी में भारत ने कई बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। बड़े मैचों में दबाव झेलने की उनकी क्षमता टीम के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी हरमनप्रीत टॉप-10 बल्लेबाजों में वापसी करने में सफल रही हैं।
बल्ले और गेंद दोनों से मैच जिताने की क्षमता
भारतीय टीम की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस टूर्नामेंट में एक्स-फैक्टर साबित हो सकती हैं वह मध्यक्रम में उपयोगी रन बनाने के साथ-साथ अपने स्पिन गेंदबाजी से विकेट निकालने की क्षमता रखती हैं। दीप्ति का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में लगातार स्थिर रहा है और टीम प्रबंधन उन्हें भारत की सबसे महत्वपूर्ण ऑलराउंडर मानता है।
पावरप्ले में मैच विनर
आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा भारतीय बल्लेबाजी की सबसे खतरनाक हथियारों में से एक हैं उनका टी20 स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर रहा है और वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाना पसंद करती हैं यदि शेफाली अच्छी शुरुआत शुरुआत करती हैं तो भारत किसी भी बड़े लक्ष्य तक पहुंच सकता है महिला टी20 क्रिकेट के आक्रामक दौर की पहचान बनने वाली खिलाड़ियों में शेफाली का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
भारत की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज
उपकप्तान स्मृति मंधाना भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ हैं हाल के वर्षों में उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भी उन्होंने मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। यदि स्मृति लंबी पारी खेलने में सफल रहती हैं तो भारत की जीत की संभावना काफी बढ़ जाती है।
अंतिम ओवरों की विस्फोटक बल्लेबाज
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष टीम इंडिया की मैच फिनिशर हैं वह कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं टी20 क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी भारत को डेथ ओवरों में अतिरिक्त बढ़त दिला सकती है बड़े टूर्नामेंट में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है।
नई गेंद से विपक्ष पर हमला
तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर आक्रामक गेंदबाज में से एक हैं नई गेंद से विकेट निकालने की उनकी क्षमता विपक्षी टीमों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। इंग्लैंड की परिस्थितियों में स्विंग गेंदबाजी अहम भूमिका निभा सकती है और ऐसे में रेणुका भारत की सबसे बड़ी गेंदबाजी उम्मीद होंगी।
भारत को खिताब का दावेदार
भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों में काफी अच्छा प्रदर्शन की है महिला प्रीमियर लीग ने खिलाड़ियों को बड़े मैचों का अनुभव दिया है कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी विश्वास जताया है कि मौजूदा टीम में विश्व चैंपियन बनने की पूरी क्षमता है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार भारत इस बार खिताब जीतने के प्रमुख दावेदारों में शामिल है।
