Sunday, 28 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सनसनी : मछली कारोबारी की हत्या, साथी की आंखों में झोंकी मिर्च बड़ा एक्शन : मंगेतर को किले पर ले गई पुलिस, खाई के पास रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन सुरक्षा में लापरवाही : फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन लालच में फंसे डीएसपी : 5 लाख लेकर फरार हुए ठग वकील समेत 3 पर एफआईआर डायमंड ब्लॉक में हलचल : हीरा खनन की तैयारी तेज, बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापे सनसनी : मछली कारोबारी की हत्या, साथी की आंखों में झोंकी मिर्च बड़ा एक्शन : मंगेतर को किले पर ले गई पुलिस, खाई के पास रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन सुरक्षा में लापरवाही : फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन लालच में फंसे डीएसपी : 5 लाख लेकर फरार हुए ठग वकील समेत 3 पर एफआईआर डायमंड ब्लॉक में हलचल : हीरा खनन की तैयारी तेज, बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापे
W 𝕏 f
होम रायपुर टला  हादसा : चोखरधानी रेस्टोरेंट के बाहर गिरी पार…
रेस्टोरेँट के शेड गिरने से मची अफरा तफरी
रेस्टोरेँट के शेड गिरने से मची अफरा तफरी
रायपुर

टला  हादसा : चोखरधानी रेस्टोरेंट के बाहर गिरी पार्किंग शेड, मची अफरा-तफरी  

रायपुर के तेलीबांधा स्थित चोखरधानी रेस्टोरेंट के बाहर रविवार शाम तेज आंधी और तूफान के दौरान पार्किंग शेड अचानक गिर गई। हादसे के समय आसपास महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। शेड की चपेट में आने से कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 Jun 2026, 10:12 AM
रायपुर
राजधानी रायपुर में रविवार शाम तेज आंधी और तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित चोखरधानी रेस्टोरेंट के बाहर वाहनों की पार्किंग के लिए बनाई गई शेड अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय पार्किंग के आसपास कई महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया और सभी सुरक्षित बच गए। 

शेड गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा के बीच अचानक पार्किंग शेड का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान वहां खड़ी कुछ कारें इसकी चपेट में आ गईं, जिससे एक-दो वाहनों को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने तेज आंधी और तूफान को हादसे की वजह बताया है। पुलिस के अनुसार इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल मामले की जानकारी जुटाने के साथ आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  

रेस्टोरेंट प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त वाहनों के नुकसान

इसके लिए प्रभावित वाहन मालिकों से भी चर्चा की गई और उन्हें आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन जिस समय पार्किंग शेड गिरी, उस वक्त आसपास महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी को देखते हुए इसे बड़ा हादसा टलना माना जा रहा है। समय रहते लोग सुरक्षित हट गए, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। 

लोगों ने ली राहत की सांस

हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन जिस समय पार्किंग शेड गिरी, उस वक्त आसपास महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी को देखते हुए इसे बड़ा हादसा टलना माना जा रहा है। समय रहते लोग सुरक्षित हट गए, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे के बाद चोखरधानी रेस्टोरेंट प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त वाहनों के नुकसान की भरपाई करने की जिम्मेदारी ली है। इसके लिए प्रभावित वाहन मालिकों से भी चर्चा की गई और उन्हें आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
आयोजन
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें