Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › Tanushree Dutta Video: नाना पाटेकर पर लगाए आरोप, …
Tanushree Dutta on Nana Patekar and Sushant Singh Rajput (Image Source: Social Media)
Tanushree Dutta on Nana Patekar and Sushant Singh Rajput (Image Source: Social Media)
मनोरंजन

Tanushree Dutta Video: नाना पाटेकर पर लगाए आरोप, सुशांत सिंह राजपूत का भी किया जिक्र

Tanushree Dutta Video: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में उन्होंने नाना पाटेकर के साथ अपने पुराने विवाद का जिक्र करते हुए बॉलीवुड में अपने कथित अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने कहा कि मीटू मामले के बाद उन्हें लंबे समय तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 03:12 PM · अपडेट: 10 Oct 2026, 08:56 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Tanushree Dutta Video: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में उन्होंने नाना पाटेकर के साथ अपने पुराने विवाद का जिक्र करते हुए बॉलीवुड में अपने अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने कहा कि मीटू मामले के बाद उन्हें लंबे समय तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  
तनुश्री दत्ता ने अपने वीडियो में दावा किया कि उन्हें करीब पांच साल तक कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मीटू मामले को दबाने की कोशिश की गई और इस पूरे प्रकरण में केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि बॉलीवुड से जुड़े कई लोग शामिल थे। अभिनेत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके बारे में जानबूझकर गलत बातें भी फैलाई गईं।

'हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब देना पड़ता है'

वीडियो में तनुश्री दत्ता ने कर्मों और न्याय का जिक्र करते हुए कहा, "हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब देना पड़ता है। अगर कोई इंसान अकेले है तो ये मत सोचो कि वो अकेला है, भगवान जरूर है उसके साथ। और जब भगवान की लाठी चलती है तो ऐसे ही तेजी से काम होता है। उनके इस बयान को उनके पुराने विवाद और उससे जुड़े अनुभवों के संदर्भ में देखा जा रहा है। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, उसके पीछे कई लोगों का समूह था। 

सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर भी उठाए सवाल

तनुश्री दत्ता ने वीडियो में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुशांत को भी परेशान किया गया था और इस मामले में कई लोग शामिल थे। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कलाकारों के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल उठाए। हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर तनुश्री द्वारा लगाए गए आरोपों को उनके व्यक्तिगत दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए।  

वाराणसी की घटना का भी किया जिक्र

अपने वीडियो में तनुश्री ने नाना पाटेकर से जुड़ी वाराणसी की एक घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि एक बच्चे को थप्पड़ मारने की घटना को शूटिंग का हिस्सा बताया गया था, जबकि बाद में बच्चे ने अलग बात कही थी। अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने यह भी दावा किया कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है।  

सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर के लिए 'ईवल डेड' शब्द का इस्तेमाल करने के बाद तनुश्री दत्ता को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी और अपने पुराने अनुभवों का जिक्र किया। इस पूरे मामले ने एक बार फिर बॉलीवुड में मीटू आंदोलन, कलाकारों के बीच विवाद और सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े दावों को लेकर चर्चा तेज कर दी है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें