Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा
W 𝕏 f
होम रायपुर Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले…
Tatkal ticket touting case (Image Source: AI Photo)
Tatkal ticket touting case (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर Featured

Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में

Tatkal Ticket Black Marketing: रायपुर में तत्काल टिकटों की कालाबाजारी के मामले में RPF ने मुख्य दलाल प्रेम दुबे को गिरफ्तार किया है। जांच में रेलवे कर्मचारियों से जुड़े संदिग्ध लेन-देन की भी पड़ताल जारी है।

कीर्तिमान न्यूज
07 Sep 2026, 08:28 AM
रायपुर
Tatkal Ticket Black Marketing: छत्तीसगढ़ में तत्काल टिकटों के काले कारोबार के तार अब सीधे रेलवे के अंदरूनी तंत्र से जुड़ते दिख रहे हैं। भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का शिकंजा कसता जा रहा है। मामले में हुई ताजा कार्रवाई में RPF की अंबिकापुर टीम ने रायपुर के माना इलाके से मुख्य टिकट दलाल प्रेम दुबे को दबोच लिया है। आरोपी से हुई कड़ाई से पूछताछ के बाद जो जानकारियां सामने आई हैं, उन्होंने रेलवे महकमे में हड़कंप मचा दिया है। जांच में यह साफ हुआ है कि दलाल प्रेम दुबे का नेटवर्क आरक्षण केंद्रों (Reservation Counters) के भीतर तक फैला हुआ था। 

RPF के हाथ लगी कर्मचारियों की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री 

RPF को ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं जिनसे साबित होता है कि आरक्षण खिड़की पर तैनात कर्मचारी इस फर्जीवाड़े में सीधे तौर पर शामिल थे। जांच में सबसे बड़ा खुलासा वित्तीय लेन-देन को लेकर हुआ है। RPF के हाथ कुछ रेलवे कर्मचारियों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी लगी है। चालाकी यह की गई थी कि घूस या कमीशन का पैसा कर्मचारियों ने सीधे अपने खातों में न लेकर अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में मंगवाया था। 

सिंडिकेट का दायरा एक-दो शहरों तक सीमित नहीं 

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में बिलासपुर और रायपुर रेल मंडल के कई कर्मचारियों पर जल्द ही गिरफ्तारी की गाज गिर सकती है। अंबिकापुर RPF की टीम जब आरोपी प्रेम दुबे को गिरफ्तार करने रायपुर पहुंची, तो वह दिनभर पुलिस को गच्चा देने की कोशिश करता रहा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में छिपते-छिपाते भाग रहे आरोपी को RPF ने आखिरकार ट्रैक कर लिया और माना इलाके से धर दबोचा। इस सिंडिकेट का दायरा केवल एक-दो शहरों तक सीमित नहीं था। 

कूरियर के जरिए एजेंटों तक पहुंचते थे टिकट 

आरोपी देशभर के दर्जनों टिकट दलालों के संपर्क में था। वह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग आरक्षण केंद्रों से सांठ-गांठ कर तत्काल टिकट बनवाता था और फिर उन्हें कूरियर के जरिए ओडिशा समेत देश के अन्य राज्यों के एजेंटों को भेजता था। RPF अब उन सभी अधिकृत टिकट एजेंटों की सूची तैयार कर रही है, जो इस दलाल के जरिए अवैध टिकट खरीद रहे थे। 

समन भेजकर पूछताछ शुरू 

मामले में एक दिलचस्प पहलू यह भी सामने आया है कि इस मामले से जुड़ा एक संदिग्ध रेलवे कर्मचारी अपने सहयोगियों के बीच यह दावा कर रहा था कि RPF के आला अधिकारियों के साथ 'सेटिंग' हो चुकी है और अंबिकापुर RPF कोई बड़ी कार्रवाई नहीं करेगी। हालांकि, जब सबूत सामने आए तो कर्मचारी का यह झांसा धरा का धरा रह गया और RPF ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों को समन भेजकर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें