Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज शिक्षक की हत्या : बलरामपुर में हेडमास्टर की बेरहम…
बलरामपुर हत्या मामला में आरोपी के घर में लगायी आग
बलरामपुर हत्या मामला में आरोपी के घर में लगायी आग
बलरामपुर-रामानुजगंज

शिक्षक की हत्या : बलरामपुर में हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या के बाद आरोपियों के घर में आगजनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूल जा रहे हेडमास्टर जयकरन जगते की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जमीन विवाद के चलते रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Jul 2026, 03:51 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 07:31 AM
बलरामपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक हेडमास्टर की दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय शिक्षक पर धारदार हथियार और हथौड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (धमनी-कुमीहा) का है। मृतक की पहचान जयकरन जगते के रूप में हुई है, जो गांव के स्कूल में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जयकरन जगते बाइक से अपने घर से स्कूल के लिए निकले थे। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। 

बलरामपुर में हेडमास्टर की हत्या
जमीन विवाद बना हत्या की वजह

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने चाकू से उनकी गर्दन पर वार किया और हथौड़े से भी हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक का अपने चचेरे भाइयों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर रविवार को गांव में बैठक भी हुई थी। आरोप है कि बंटवारे के बाद भी खेती और जमीन की नाप को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

हत्या के बाद भड़का आक्रोश, आरोपियों के घर में आगजनी

हेडमास्टर की हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने में जुट गया। दमकल की टीम ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या में शामिल आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। वहीं, घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें