Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम क्रिकेट श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, साई सुद…
साई सुदर्शन
साई सुदर्शन
क्रिकेट

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, साई सुदर्शन अभी फिट नहीं

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर चिंता है। बल्लेबाज अभी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं और फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही श्रीलंका रवाना होंगे। उनकी वापसी वार्म-अप मैच से पहले फिटनेस पर निर्भर करेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 05:53 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 10:20 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम 4 अगस्त को मुंबई से कोलंबो के लिए रवाना हो गई। हालांकि, टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन इस दौरे के लिए टीम के साथ रवाना नहीं हुए हैं। बाएं हाथ के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज की रिकवरी अभी जारी है और वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सीरीज से बाहर होने के बाद टीम इंडिया को एक और झटका लगा है। बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के अनकैप्ड तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, साई सुदर्शन का टीम के साथ श्रीलंका नहीं जाना भी भारतीय टीम की चिंता बढ़ा रहा है।

फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे साई सुदर्शन

जानकारी के मुताबिक, साई सुदर्शन ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है। टीम मैनेजमेंट साई सुदर्शन को तभी श्रीलंका भेजना चाहता है, जब उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया जाए। भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने से पहले 7 से 9 अगस्त तक कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड्स में तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेलना है। अगर साई सुदर्शन को इससे पहले फिटनेस क्लीयरेंस मिल जाती है, तो वह अभ्यास मैच में उतर सकते हैं। हालांकि, अगर वह वार्म-अप मैच नहीं खेल पाते हैं तो 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह बनाना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। साई सुदर्शन ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार पारियों में 166 की औसत से 332 रन बनाए थे, जिसमें गॉल के मैदान पर लगाए गए दो शतक भी शामिल थे।

WTC की अहम सीरीज

भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मौजूदा प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ पांचवें स्थान पर है। द ओवल में खेले जाने वाले WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को अपने बचे हुए 9 टेस्ट मैचों में से कम से कम 7 मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे में साई सुदर्शन जैसे युवा खिलाड़ियों की उपलब्धता टीम के लिए काफी अहम हो जाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें