Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद VSK ऐप में तकनीकी खामियां, शिक्षक संघ ने 7 अगस्त …
VSK ऐप के विरोध में शिक्षक संघ
VSK ऐप के विरोध में शिक्षक संघ
महासमुंद Featured

VSK ऐप में तकनीकी खामियां, शिक्षक संघ ने 7 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

महासमुंद में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने वीएसके ऐप की तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए केवल ऐप के आधार पर वेतन कटौती का विरोध किया है। संघ ने उपस्थिति पंजी से वेतन भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि वेतन काटा गया तो 7 अगस्त को जिलेभर में डीडीओ कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।

प्रकाशित: 01 Aug 2026, 08:05 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 10:10 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी, प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान ने दावा किया है कि किसी भी शिक्षक का माह भर वीएसके एप में उपस्थिति असंभव है, क्योंकि यह एप तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण है, जिसके कारण समय पर चेक इन, चेक आउट, लोकेशन, सर्वर, इंटरनेट, विद्यालय से दूरी, इस प्रकार की बाधाओ के कारण नियमित रूप से प्रातः 10 से सायं 4:00 बजे तक उपस्थिति प्रदर्शित कर ही नहीं रहा है, और दो पाली की शाला में भी यही दिक्कत है।
शिक्षा विभाग द्वारा यह कहा जा रहा है कि 83% प्रतिशत शिक्षकों द्वारा वीएसके एप में उपस्थिति दी जा रही है, यह उपस्थिति के आंकड़े संभव तो है लेकिन 83 प्रतिशत शिक्षकों की पूरे जुलाई माह में वीएसके एप के माध्यम से उपस्थिति डीपीआई, संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लाक शिक्षा अधिकारी, डीईओ द्वारा प्रमाणित नहीं किया जा सकता इसलिए केवल वीएसके में उपस्थिति के आधार पर शिक्षकों को पूरे जुलाई माह भर का वेतन मिलना संभव ही नहीं है।

वीएसके एम में तकनीकी त्रुटियां 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी शोभा सिंहदेव, पूर्णानंद मिश्रा, केशवराम साहू, अर्चना तिवारी, साधराम अजय, लालजी साहू, नरेश पटेल, नंदकुमार साहू, विजय प्रधान, पुष्पलता भार्गव, प्रदीप वर्मा, राजेश साहू, विनोद यादव , महेंद्र चौधरी, गजेंद्र नायक, ललित साहू, कौतुक पटेल, जगदीश सिन्हा ने कहा है कि शिक्षको को वीएसके एप अपनी मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए कहा गया था उसके तहत शिक्षकों ने ऐप को डाउनलोड तो किया है, लेकिन कई शालाओं में इंटरनेट की समस्या एवं शाला परिसर में उपस्थिति के बावजूद भी सही लोकेशन न बताना तथा चेक आउट का विकल्प ही न आना जैसे वीएसके एप में तकनीकी त्रुटियां है। 

डीडीओ का घेराव 7 अगस्त को 

एसोसिएशन ने मांग किया है कि वीएसके एप को सर्वप्रथम त्रुटि रहित किया जावे तत्पश्चात ही इससे उपस्थिति की पुष्टि किया जावे। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला महासमुन्द ने कहा है कि एसोसिएशन शिक्षकों की वेतन कटौती का पुरजोर विरोध करेगा, चाहे वह प्राचार्य डीडीओ हो, चाहे वह विकासखंड शिक्षा अधिकारी डीडीओ हो, जिस डीडीओ के अंदर शिक्षकों की वेतन कटौती होगी, ऐसे डीडीओ का घेराव 7 अगस्त को जिला भर में किया जाएगा।

उपस्थिति पंजी से वेतन आहरण की मांग 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला महासमुन्द के खोशील गेंद्रे, खिलावन वर्मा, दीपक देवांगन, वीरेंद्र नर्मदा, दिलीप नायक, लक्ष्मणदास मानिकपुरी, मनीष अवसरिया, गौरीशंकर पटेल, वारिश कुमार, देवेंद्र भोई, राधेश्याम पटेल, देवेंद्र चंद्राकर, सोमनाथ चौहान, महेंद्र पाल, कैलाश पटेल, दमयंती कौशिक, माहेश्वरी साहू, संपा बोस, ख़ेमिन साहू, घनश्याम चक्रधारी, तुलेंद्र सागर, अनूप नायक, पवन साहू ने डीपीआई से यह मांग किया है कि वीएसके एप से संबंधित वेतन निकालने के आदेश को शिथिल करें व प्राचार्य, प्रधान प्रधान पाठक के संधारित शाला की उपस्थिति पंजी से प्रमाणित कराकर वेतन आहरण का आदेश जारी करें। 

बायोमेट्रिक मशीन प्रत्येक शालाओं में हो 

सीधे-सीधे वेतन कटौती किए जाने का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा क्योंकि शिक्षकों ने समय पर अपनी शाला में उपस्थिति दी है, तकनीकी कारण से एप में वह संधारित नहीं हुआ है, ऐसी स्थिति में वेतन कटौती को शिक्षक सहन नहीं करेंगे, शिक्षा विभाग ऑनलाइन अटेंडेंस की और आगे बढ़ रहा है तो संघ की यह मांग है की बायोमेट्रिक मशीन प्रत्येक शालाओं को उपलब्ध कराया जावे। उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंदकुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें