Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Teej Festival : तीजा पर्व पर साड़ी दुकानों में उम…
Teej Festival Market ( Image Source - Keertiman Media )
Teej Festival Market ( Image Source - Keertiman Media )
रायपुर संभाग

Teej Festival : तीजा पर्व पर साड़ी दुकानों में उमड़ी भीड़, 500-2000 रुपए की साड़ियों की मांग बढ़ी

Teej Festival: तीजा पर्व को लेकर आरंग के लखौली बाजार में खरीदारी बढ़ गई है। साड़ी दुकानों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है और 500 से 2000 रुपए तक की साड़ियों की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है।

कीर्तिमान न्यूज
14 Sep 2026, 07:56 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Teej Festival: तीजा पर्व नजदीक आते ही बाजारों में त्योहारी माहौल देखने को मिल रहा है। व्रत रखने वाली तीजहारिन महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह बढ़ गया है। सोमवार को लखौली स्थित साड़ी और कपड़ा दुकानों में बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंचीं। दोपहर से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

नए डिजाइन और रंगों वाली साड़ियों की बढ़ी मांग 

साड़ी दुकानों में महिलाओं को अपनी पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग रंग, डिजाइन और कपड़े की साड़ियां पसंद करते देखा गया। इस बार खासतौर पर आकर्षक रंगों और नए पैटर्न वाली साड़ियों की मांग अधिक रही। महिलाएं तीजा पर्व के लिए पारंपरिक के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन की साड़ियों को भी पसंद कर रही हैं। 

500 से 2000 रुपए तक की साड़ियों की हो रही खरीदारी 
बड़ी संख्या मे महिलाये खरीदारी के लिए पहुंची 

लखौली स्थित साड़ी सेंटर की संचालक दुर्गेश्वरी तोंडरे ने बताया कि तीजा पर्व को देखते हुए साड़ियों की बिक्री में तेजी आई है। दुकान में करीब 200 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक की साड़ियां उपलब्ध हैं। हालांकि, ग्राहकों में 500 से 1000 रुपए और उससे अधिक कीमत वाली बेहतर कपड़े व आकर्षक डिजाइन की साड़ियों की मांग ज्यादा देखने को मिल रही है।

बाजार में बढ़ी चहल-पहल, श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ 

तीजहारिन महिलाओं के साथ परिवार की अन्य महिलाएं भी पर्व की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं। साड़ी दुकानों के अलावा श्रृंगार सामग्री और अन्य जरूरी सामानों की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। तीजा पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में बढ़ी यह रौनक त्योहार के उत्साह और खुशियों का माहौल बना रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें