Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों को सौगात : महासमुंद के 76 ह…
तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 12.40 करोड़ बोनस
तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 12.40 करोड़ बोनस
राज्य सरकार

तेंदूपत्ता संग्राहकों को सौगात : महासमुंद के 76 हजार से अधिक परिवारों के खाते में पहुंचेगी 12.40 करोड़ का बोनस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के लिए प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) वितरण की शुरुआत की है। महासमुंद जिले के 76,650 तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 12.40 करोड़ रुपये की बोनस राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। अब तक 3.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 08:48 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:38 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के लिए प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) वितरण की शुरुआत कर दी है। इसके तहत महासमुंद जिले के 76,650 संग्राहक परिवारों को कुल 12.40 करोड़ रुपये की बोनस राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

रायपुर में मुख्यमंत्री ने किया बोनस वितरण का शुभारंभ 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 3 जुलाई 2026 को रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर के कृषि मंडपम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता, परिवहन एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने की। इस अवसर पर महासमुंद जिले के तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 में अधिक बोनस प्राप्त करने वाले दो संग्राहकों और वर्ष 2026 में अधिक संग्रहण पारिश्रमिक प्राप्त करने वाले दो संग्राहकों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें राशि भुगतान से संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। 

76,650 संग्राहक परिवारों को मिलेगा लाभ 

जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद के प्रबंध संचालक ने बताया कि वर्ष 2023 के तेंदूपत्ता विक्रय से प्राप्त लाभ के आधार पर जिले की 65 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों से जुड़े 680 फड़ों के अंतर्गत आने वाले 76,650 संग्राहक परिवारों को बोनस राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। 14 जुलाई 2026 तक 3.28 करोड़ रुपये की राशि संग्राहकों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। शेष पात्र संग्राहकों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है।

सभी पात्र संग्राहकों को बोनस देने की तैयारी 

अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2023 में संग्राहकों द्वारा तोड़े गए तेंदूपत्ता की मात्रा के आधार पर बोनस राशि दर्ज की जा रही है। जिन संग्राहकों का नाम ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में दर्ज नहीं है, उनके नाम, बैंक खाते और आधार संबंधी जानकारी जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। सभी समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र संग्राहकों की सूची का दोबारा परीक्षण कर आवश्यक सुधार जल्द पूरा करें, ताकि वर्ष 2023 के सभी संग्राहकों को बोनस राशि का लाभ मिल सके। 

53.92 करोड़ रुपये का हो रहा भुगतान 

तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2026 के 81,597 संग्राहक परिवारों को 41.52 करोड़ रुपये का संग्रहण पारिश्रमिक और वर्ष 2023 के 76,650 परिवारों को 12.40 करोड़ रुपये का बोनस दिया जा रहा है। दोनों योजनाओं के तहत कुल 53.92 करोड़ रुपये की राशि संग्राहकों को प्राप्त होगी। यह राशि संग्राहक परिवारों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें