Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ ठगी : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मेडिकल रिप्रेजेंटेट…
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी
रायगढ़

ठगी : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत 14 लोग बने शिकार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संजय मिश्रा समेत 14 लोगों को डीमैट अकाउंट और हर महीने आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Jun 2026, 12:42 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 02:36 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बड़े निवेश ठगी का मामला सामने आया है, जहां मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत 14 लोगों से कुल 1.77 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। आरोप है कि शेयर ट्रेडिंग और अधिक मुनाफे का लालच देकर डीमैट अकाउंट खुलवाने के नाम पर यह पूरा खेल रचा गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, दरोगापारा निवासी संजय मिश्रा (42), जो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्यरत हैं, की मुलाकात वर्ष 2022 में पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के ईटला कोरापारा कलीराहाट निवासी विश्वजीत देवनाथ से हुई थी। विश्वजीत ने खुद को एलईडी बल्ब निर्माण और शेयर मार्केट ट्रेडिंग का कारोबारी बताया और निवेश का आकर्षक प्रस्ताव रखा।

हर महीने 6% ब्याज और 10% रिटर्न का लालच

आरोपी ने संजय को झांसा दिया कि निवेश करने पर डीमैट अकाउंट खोला जाएगा और हर महीने 6 प्रतिशत ब्याज के साथ मूलधन का 10 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा। इस भरोसे पर संजय मिश्रा ने आईसीआईसीआई बैंक से 12 लाख रुपये का लोन लेकर राशि जीटीजी प्रोडक्ट सर्विस के खाते में ट्रांसफर कर दी। शुरुआत में लगभग 4 से 5 महीनों तक संजय को नियमित रूप से ब्याज का भुगतान किया गया, जिससे उनका विश्वास और गहरा हो गया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उन्हें और निवेश के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया।

14 लोगों ने मिलकर किया 1.77 करोड़ का निवेश

आरोपी के बहकावे में आकर संजय मिश्रा ने यह योजना अपने परिचितों के बीच साझा की। इसके बाद विकास साहू, राकेश कुमार मनहर, रितेश साव, देव कश्यप, सुनील पाणिग्राही, शिशुपाल, कृष्णा पांडेय, कृष्णा द्विवेदी, राकेश सरकार, लोचन पटेल, मनील गुप्ता, श्रीमंत मिश्रा और अजय वर्मा सहित कुल 14 लोगों ने मिलकर 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये निवेश कर दिए।

समय बीतने के बाद पीड़ितों को जानकारी मिली कि शेयर ट्रेडिंग के लिए डीमैट अकाउंट अनिवार्य होता है, लेकिन आरोपी ने न तो कोई डीमैट अकाउंट खुलवाया और न ही किसी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध कराए। इस पर संदेह गहराने लगा।

पैसा वापस मांगने पर टालमटोल

जब निवेशकों ने अपनी राशि वापस मांगनी शुरू की तो आरोपी विश्वजीत देवनाथ लगातार टालमटोल करने लगा। इसी व्यवहार से पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने समझ लिया कि वे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। घटना से आक्रोशित संजय मिश्रा ने रविवार को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें