Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Police Arrest: पांच लाख रुपए की मांग का आरोप, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Police Arrest: पांच लाख रुपए की मांग का आरोप, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › ऑपरेशन अंकुश : रायगढ़ में 5 जुआ फड़ों पर छापा, 33…
रायगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई
रायगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई
रायगढ़

ऑपरेशन अंकुश : रायगढ़ में 5 जुआ फड़ों पर छापा, 33 गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत धसकामुड़ा गांव में चल रहे पांच जुआ फड़ों पर छापेमारी कर 33 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 57 हजार 140 रुपये नकद, 7 चारपहिया वाहन और अन्य सामान जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 09:36 AM · अपडेट: 03 Nov 2026, 09:30 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन अंकुश” अभियान के तहत पुलिस टीम ने रायगढ़-कोरबा सीमा क्षेत्र के ग्राम धसकामुड़ा में संचालित पांच अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 33 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 57 हजार 140 रुपये नकद, करीब 90 लाख रुपये कीमत के 7 चारपहिया वाहन और पांच गैस लाइट जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

मेले की आड़ में चल रहे थे जुआ फड़ 

पुलिस के अनुसार, ग्राम धसकामुड़ा में बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने योजना बनाकर एक साथ सभी फड़ों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। 

बस से आरोपियों को न्यायालय ले जाया गया 

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को रायगढ़ से मंगाई गई बस क्रमांक CG 03 A 5014 से धरमजयगढ़ न्यायालय ले जाया गया। यहां आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पेश किया गया। 

अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगा अभियान 

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए “ऑपरेशन अंकुश” लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें