Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › बसना नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, संपत अग्…
बसना में एल्डरमैन शपथ समारोह
बसना में एल्डरमैन शपथ समारोह
महासमुंद

बसना नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, संपत अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

बसना नगर पंचायत के नव-मनोनीत एल्डरमैन जितेंद्र कश्यप, विकास राजेश वाधवा और मुरारी अग्रवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि नए एल्डरमैन के आने से नगर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने जनसेवा, पारदर्शिता और क्षेत्र के विकास के लिए काम करने की अपील की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 04:03 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 08:39 AM
बसना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
नगर पंचायत बसना के नव-मनोनीत एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय मंगल भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में जितेंद्र कश्यप, विकास राजेश वाधवा और मुरारी अग्रवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम 

की शुरुआत विधायक डॉ. संपत अग्रवाल और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शासन के निर्देशानुसार तीनों मनोनीत एल्डरमैन को नवीन दायित्व की शपथ दिलाई गई। 

विधायक ने दी शुभकामनाएं 

शपथ ग्रहण के बाद विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने तीनों नवनियुक्त एल्डरमैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और जनसेवा के लिए एल्डरमैन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विधायक ने कहा कि बसना नगर पंचायत में नए साथियों के जुड़ने से विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जितेंद्र कश्यप, विकास वाधवा और मुरारी अग्रवाल पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के हित में काम करेंगे।
                           एल्डरमैन ने ली शपथ

जनसेवा और सुशासन पर दिया जोर 

डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास की मजबूत कड़ी होते हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए काम करना सभी जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमैन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ करें, ताकि बसना क्षेत्र में विकास की गति लगातार बनी रहे। 

विकास कार्यों में आएगी तेजी 

मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अनुभवी और ऊर्जावान एल्डरमैन के आने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर बसना को बेहतर सुविधाओं वाला विकसित क्षेत्र बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद 

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अतिथियों और नागरिकों ने नवनियुक्त एल्डरमैन जितेंद्र कश्यप, विकास वाधवा और मुरारी अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें