Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद के मानसून सत्र का 8वां दिन आज, पेपर लीक बिल पर होगी नजर, विपक्ष ने बनाई रणनीति डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी अनोखा मामला : शादी के 25 दिन बाद खुला राज, किन्नर निकली दुल्हन मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद के मानसून सत्र का 8वां दिन आज, पेपर लीक बिल पर होगी नजर, विपक्ष ने बनाई रणनीति डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी अनोखा मामला : शादी के 25 दिन बाद खुला राज, किन्नर निकली दुल्हन
W 𝕏 f
होम रायपुर तेलीबांधा चौक में भीषण आग से मचा हड़कंप, ऑक्टोपस …
रायपुर तेलीबांधा में दुकान में लगी भीषण आग
रायपुर तेलीबांधा में दुकान में लगी भीषण आग
रायपुर

तेलीबांधा चौक में भीषण आग से मचा हड़कंप, ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर खाक

रायपुर के तेलीबांधा चौक स्थित सुंदरानी हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग से ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। कई वाहन भी आग की चपेट में आए। पुलिस और दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jul 2026, 10:08 AM
रायपुर
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक स्थित सुंदरानी हार्डवेयर दुकान में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। 
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। 

चार दुकानों तक पहुंची आग, कई वाहन भी जले 

जानकारी के अनुसार, सुंदरानी हार्डवेयर दुकान में लगी आग देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की लपटों ने पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान सहित करीब चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दुकानों के बाहर खड़े छह से अधिक दोपहिया वाहन भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का वास्तविक आकलन अभी किया जा रहा है। 

ऑक्टोपस बार तक पहुंची आग, छत से निकले लोग

सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से सटे ऑक्टोपस बार में भी आग पहुंच गई। आग की भयावहता को देखते हुए बार की ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ने पर लोगों ने छत के रास्ते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं आसपास के मकानों में रह रहे लोगों को भी समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग की तीव्रता को देखते हुए निजी पावर प्लांटों की दमकलों की भी मदद ली गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया जा सका। हालांकि पूरी तरह आग बुझाने और कूलिंग का काम देर तक चलता रहा। 

पुलिस ने इलाके को किया सुरक्षित

घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा। तेलीबांधा थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई थी। तेज बारिश के बावजूद आग इतनी भीषण थी कि इसे नियंत्रित करने में काफी समय लगा। ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें