Tuesday, 28 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
ओडिशा से रायपुर जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद, दो नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, अब आरोपियों की तलाश तेज नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा, कुम्हारी पुलिस ने बरामद की 1000 प्रतिबंधित गोलियां अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 लोग घायल खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी लापरवाही बनी मौत का कारण, कांटेदार तार में करंट से चार गौवंशीयों की गई जान ओडिशा से रायपुर जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद, दो नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, अब आरोपियों की तलाश तेज नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा, कुम्हारी पुलिस ने बरामद की 1000 प्रतिबंधित गोलियां अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 लोग घायल खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी लापरवाही बनी मौत का कारण, कांटेदार तार में करंट से चार गौवंशीयों की गई जान
W 𝕏 f
होम रायपुर तिरंगा यात्रा : छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान…
छत्तीसगढ़ में गूंजेगा तिरंगे का संदेश, 3 हजार स्थानों पर निकलेगी यात्रा
छत्तीसगढ़ में गूंजेगा तिरंगे का संदेश, 3 हजार स्थानों पर निकलेगी यात्रा
रायपुर

तिरंगा यात्रा : छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, 3 हजार जगह निकलेगी यात्रा

छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारियां तेज कर दी हैं। 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी में है, जिसमें मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 Jul 2026, 11:33 AM
रायपुर
छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से 10 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा और देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
भाजपा की योजना के अनुसार छत्तीसगढ़ के करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इन यात्राओं में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर एक विशेष समिति का गठन किया है। इस समिति की जिम्मेदारी यशवंत जैन को सौंपी गई है। वहीं अभियान को लेकर जिला और मंडल स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। 

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश के बाद देशभर के सभी राज्यों में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रदेश संगठन ने सभी जिलों को अभियान से जुड़ी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और 31 जुलाई तक सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। इस अभियान में भाजपा प्रदेश के 476 मंडलों पर विशेष फोकस करेगी। प्रत्येक मंडल में मुख्य तिरंगा यात्रा के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी की कोशिश है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अभियान से जोड़ा जाए और हर घर तक तिरंगे का संदेश पहुंचाया जाए। 

रायपुर में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में बड़े स्तर पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भी शामिल होने की संभावना है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह अभियान देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का काम करेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें