Thursday, 16 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का मंच, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का मंच, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय दर्दनाक हादसा : खजुराहो में सगाई समारोह के दौरान …
खजुराहो मोबाइल ब्लास्ट में घायल युवक
खजुराहो मोबाइल ब्लास्ट में घायल युवक
राष्ट्रीय

दर्दनाक हादसा : खजुराहो में सगाई समारोह के दौरान मोबाइल ब्लास्ट, वीडियो बना रहा युवक गंभीर घायल

खजुराहो में सगाई समारोह के दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक का मोबाइल अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में युवक के चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 01:03 PM
मध्य प्रदेश

खजुराहो से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सगाई समारोह के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करते समय अचानक मोबाइल फोन तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में वीडियो बना रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मोबाइल के टुकड़े बिखर गए और युवक के मुंह, चेहरे व सीने पर गहरी चोटें आईं। घटना के बाद समारोह स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सगाई समारोह में पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के फुलारी गांव निवासी राकेश पाल खजुराहो के वार्ड नंबर 8 में आयोजित एक इंगेजमेंट कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के दौरान वह अपने मोबाइल फोन से समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके हाथ में मौजूद मोबाइल में जोरदार धमाका हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही राकेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

युवक के चेहरे और सीने पर गंभीर चोट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोबाइल फटने की आवाज काफी तेज थी। धमाके के बाद मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। युवक के चेहरे और सीने पर चोट लगने से खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राकेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय छतरपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। इस घटना के बाद मोबाइल फोन की बैटरी और सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ गई है। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है कि आखिर मोबाइल में ब्लास्ट किस कारण हुआ।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें