Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम
W 𝕏 f
होम रायपुर दर्दनाक अंत : 48 घंटे में सुलझी महिला हत्या की गु…
आरंग महिला हत्या आरोपी गिरफ्तार
आरंग महिला हत्या आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

दर्दनाक अंत : 48 घंटे में सुलझी महिला हत्या की गुत्थी, चरित्र शंका बनी वारदात की वजह

रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में महानदी तट पर मिली महिला की लाश मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के प्रेमी सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चरित्र शंका के चलते हत्या करना स्वीकार किया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 10:32 AM
रायपुर
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पारागांव के श्मशान घाट के पास महानदी तट पर मिली लहूलुहान महिला की लाश के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में चरित्र पर शक के चलते हत्या करना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को ग्राम पारागांव स्थित महानदी तट के श्मशान घाट के पास एक महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान रूकमणी सोनवानी के रूप में हुई। उसके शरीर पर जांघ, कूल्हे, हाथ और पैरों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

6-7 साल से था प्रेम संबंध

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रूकमणी सोनवानी का पिछले 6-7 वर्षों से पंजाब निवासी सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह (37 वर्ष) से प्रेम संबंध था। आरोपी वर्तमान में महासमुंद जिले के मुढीपार, थाना पिथौरा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि 12 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे आरोपी ने रूकमणी को किसी अन्य पुरुष के साथ देख लिया था। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और महिला के चरित्र पर संदेह करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर धारदार कड़े व हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। 

शव श्मशान घाट के पास फेंककर भागा आरोपी 

हत्या के बाद आरोपी सोनू सरदार ने महिला के शव को महानदी तट स्थित श्मशान घाट के पास फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। 15 जुलाई 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें