Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त
W 𝕏 f
होम रायगढ़ दर्दनाक घटना : अकेले रह रहे युवक का खून से लथपथ श…
पुलिस जांच जारी
पुलिस जांच जारी
रायगढ़

दर्दनाक घटना : अकेले रह रहे युवक का खून से लथपथ शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जमरगीडी में एक युवक का खून से लथपथ शव उसके घर से मिला है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनोज सिसोदिया के रूप में हुई है, जो घर में अकेला रहता था। सुबह ग्रामीणों ने घर में खून के निशान देखे तो पुलिस को सूचना दी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jun 2026, 03:47 PM
रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके घर में खून से लथपथ हालत में मिला। कमरे के अंदर चारों ओर खून के छींटे बिखरे हुए थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी में पुलिस इसे संदिग्ध मौत का मामला मानकर जांच कर रही है।

यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जमरगीडी की है। मृतक की पहचान मनोज सिसोदिया (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो घर में अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी और बच्चे बाहर रहकर काम करते हैं। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जब घर के आंगन और कमरे में खून के निशान देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, इलाके में जुटी भीड़

सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। कुछ ही समय में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस पूछताछ और शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक मनोज सिसोदिया की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी।

कलाई की नस काटने से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने अपने दोनों हाथों की कलाई की नसें काट ली थीं, जिसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई। कमरे में मिले खून के निशान भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि मामला प्रारंभिक रूप से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था, लेकिन आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें