Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय SDM का अनोखा अंदाज : कब्जे से मुक्त कराई जमीन, फि…
SDM महेश मंडलोई किसान संग खेत में बुआई करते हुए
SDM महेश मंडलोई किसान संग खेत में बुआई करते हुए
राष्ट्रीय

SDM का अनोखा अंदाज : कब्जे से मुक्त कराई जमीन, फिर ट्रैक्टर पर बैठकर किसान को दिलाया हक

मध्यप्रदेश के कल्याणपुरा में आयोजित ‘आपकी तहसील आपके द्वार’ शिविर में SDM महेश मंडलोई ने अनोखी पहल की। उन्होंने दबंगों के कब्जे से किसान की जमीन मुक्त कराई और खुद ट्रैक्टर पर बैठकर खेत में सोयाबीन की बुआई करवाई। उनकी इस जमीनी कार्यशैली की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 05:16 PM
मध्य प्रदेश

आपने एसडीएम को निरीक्षण करते और कार्रवाई करते तो देखा होगा, लेकिन मध्यप्रदेश के इस मामले में एसडीएम ने अलग ही मिसाल पेश की। उन्होंने न सिर्फ दबंगों के कब्जे से किसान की जमीन मुक्त कराई, बल्कि खुद ट्रैक्टर पर बैठकर किसान के साथ खेत में पहुंचकर सोयाबीन की बुआई भी करवाई। उनकी इस कार्यशैली की इलाके में जमकर चर्चा हो रही है और लोग उन्हें अब ‘ट्रैक्टर वाले SDM साहब’ कह रहे हैं।

शासकीय जमीन से हटाया अवैध कब्जा

आमली पठार स्थित शासकीय खसरा नंबर 69 पर विवाद सामने आया था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुवानसिंह रामा द्वारा रखी गई ईंटों को हटवाया। वहीं राकेश दल्लू कटारा द्वारा शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने पर पुलिस को धारा 151 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 झरनिया में ग्रामीणों का बंद रास्ता खुलवाया

झरनिया गांव के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि शासकीय भूमि खसरा नंबर 298 और 300 पर रास्ता रोक दिया गया है। एसडीएम ने पुलिस की मदद से मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया और ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया।

विवाद का हुआ समाधान

कल्याणपुरा क्षेत्र में रूपसिंह सोलंकी के रास्ते से जुड़ा विवाद सामने आया था। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विवाद खत्म कराया और रास्ता खुलवाकर संबंधित लोगों को राहत पहुंचाई। 

SDM महेश मंडलोई की कार्यशैली 

मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के बाद एसडीएम महेश मंडलोई की ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि इस तरह की जमीनी कार्रवाई से प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत होता है और यह अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

 तहसील शिविर में कई मामलों का निराकरण

 आपकी तहसील आपके द्वार’ शिविर में राजस्व और जनसुविधाओं से जुड़े कई मामलों का समाधान किया गया। इस दौरान 61 नामांतरण, 13 बंटवारा, 22 अभिलेख दुरुस्ती, 36 जन्म प्रमाण पत्र, 75 फार्मर आईडी और 30 आरओआर एंट्री के आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें