Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार UPI Global Expansion: पीएम मोदी ने बताया डिजिटल भ…
UPI has emerged as the new identity of the fintech sector. (Image Source: akashvani)
UPI has emerged as the new identity of the fintech sector. (Image Source: akashvani)
केंद्र सरकार

UPI Global Expansion: पीएम मोदी ने बताया डिजिटल भुगतान का वैश्विक प्रभाव

UPI Global Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में भारत के फिनटेक विकास में UPI की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि यूपीआई ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दिया है और अगस्त में 24 अरब से अधिक डिजिटल लेनदेन दर्ज किए गए। पीएम मोदी ने यूपीआई को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने और अन्य देशों की भुगतान प्रणालियों से जोड़ने पर जोर दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय लेनदेन और प्रवासी भारतीयों के लिए धन भेजना आसान हो सके।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
09 Sep 2026, 01:06 PM
नई दिल्ली
UPI Global Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के तेजी से बढ़ते फिनटेक सेक्टर की सराहना करते हुए कहा कि इस बदलाव में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की भूमिका सबसे अहम रही है। मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज फिनटेक की चर्चा यूपीआई के बिना पूरी नहीं हो सकती, क्योंकि इसने भारत में डिजिटल भुगतान की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपीआई ने वित्तीय समावेशन को मजबूत करने का काम किया है। जिस आबादी तक पारंपरिक बैंकिंग सेवाएं आसानी से नहीं पहुंच पाती थीं, वहां भी डिजिटल भुगतान व्यवस्था ने अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि तकनीक के जरिए आम लोगों को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और यूपीआई इसका बड़ा उदाहरण है। 

अगस्त में हुए 24 अरब से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन 

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि केवल अगस्त महीने में ही देश में 24 अरब से अधिक यूपीआई लेनदेन दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि यूपीआई की सफलता अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भी इसकी क्षमता को पहचान रही है। प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने यूपीआई को केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं बल्कि एक व्यापक सामाजिक बदलाव बताया था। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली का विस्तार लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में यूपीआई कई देशों में अपनी सेवाएं दे रहा है और इसके जरिए अंतरराष्ट्रीय भुगतान को आसान बनाने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो सुविधा कभी असंभव लगती थी, वह अब आम लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनती जा रही है। 

वैश्विक भुगतान नेटवर्क से जोड़ने पर जोर 

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब अगला कदम दुनिया के अन्य देशों की डिजिटल भुगतान प्रणालियों के साथ यूपीआई को जोड़ना है। उन्होंने संबंधित पक्षों से अपील की कि उन देशों के साथ भुगतान नेटवर्क को मजबूत किया जाए, जहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं या भारत के साथ व्यापारिक संबंध हैं। उन्होंने खासतौर पर प्रवासी भारतीयों के लिए डिजिटल भुगतान को आसान बनाने की जरूरत बताई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक धन भेजने वाले देशों में शामिल है, इसलिए विदेशों से भारत पैसे भेजने की प्रक्रिया को सस्ता और तेज बनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर डिजिटल भुगतान प्रणालियों के बेहतर तालमेल से न केवल अंतरराष्ट्रीय लेनदेन आसान होंगे, बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों और उनके परिवारों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें