Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का न…
Newborn baby found in Bhilai drain during cleaning(Image Source: Keertiman Media)
Newborn baby found in Bhilai drain during cleaning(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING दुर्ग संभाग

Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच

Bhilai News: सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान कर्मचारियों को करीब 2-3 दिन का नवजात शिशु मिला। सूचना मिलने पर भट्ठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस नवजात को गटर में छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
09 Sep 2026, 01:03 PM
भिलाई
Bhilai News: सेक्टर-2 में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गटर की सफाई के दौरान कर्मचारियों को अंदर एक नवजात शिशु मिला। घटना सेक्टर-2 की सड़क नंबर 11 और 12 के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
बताया जा रहा है कि इलाके में गटर जाम होने के कारण पानी निकासी की समस्या बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत बीएसपी प्रबंधन से की थी, जिसके बाद सफाई का काम शुरू कराया गया। इसी दौरान सफाईकर्मियों की नजर गटर के अंदर पड़े नवजात पर पड़ी।

दो से तीन दिन का बताया जा रहा नवजात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नवजात की उम्र करीब दो से तीन दिन बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में नवजात को गटर से बाहर निकालने की प्रक्रिया की जा रही है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई है।

बच्चे को गटर में किसने छोड़ा, जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को गटर में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा सकती है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। भट्ठी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। नवजात को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें