Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद वन महोत्सव : वेडनर स्कूल के छात्रों ने पौधे लगाकर…
वेडनर स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम
वेडनर स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम
महासमुंद

वन महोत्सव : वेडनर स्कूल के छात्रों ने पौधे लगाकर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

वेडनर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में 22 जुलाई को वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 08:17 AM · अपडेट: 23 Jul 2026, 08:51 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
वेडनर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में 22 जुलाई को वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साथ ही सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इन पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के मैनेजर रेव्ह. फादर जार्ज कवालम एवं प्राचार्य रेव्ह. फादर थैनीस राज ने पौधारोपण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। 

पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम
हर छात्र लगाए एक पौधा : रेव्ह. फादर जार्ज 

छात्रों को संबोधित करते हुए मैनेजर रेव्ह. फादर जार्ज कवालम ने कहा कि हर छात्र-छात्रा को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध हवा, छाया और जीवन मिलता है, इसलिए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है।
वरिष्ठ शिक्षिका मिताली जैन ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग का असर हाल के वर्षों में बढ़ते तापमान के रूप में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना, उनका पोषण करना और सही तरीके से देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। एक छोटा सा पौधा भी पर्यावरण में बड़ा बदलाव ला सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को बेहतर बना सकता है।

छात्रा मनप्रीत कौर ने पर्यावरण संरक्षण पर रखे विचार

कार्यक्रम में कक्षा 12वीं की छात्रा मनप्रीत कौर ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पौधारोपण के साथ प्लास्टिक का कम उपयोग, रिसाइक्लिंग, पानी और बिजली बचाने जैसे उपायों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने का सबसे अच्छा समय 20 साल पहले था और दूसरा सबसे अच्छा समय आज है। अंत में प्राचार्य रेव्ह. फादर थैनीस राज ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रशंसा की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने में योगदान देने की अपील की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें