Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम विदेश वेनेजुएला में फिर तबाही : भूकंप से अब तक 900 से अ…
वेनेजुएला में भूकंप के बाद राहत एवं बचाव अभियान
वेनेजुएला में भूकंप के बाद राहत एवं बचाव अभियान
विदेश Featured

वेनेजुएला में फिर तबाही : भूकंप से अब तक 900 से अधिक की मौतें,  मदद को आगे आया भारत

वेनेजुएला में आए दो विनाशकारी भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 900 से अधिक की मौत और 3,000 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स से लोगों में दहशत बनी हुई है। इस बीच भारत ने ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत 41 सदस्यीय मेडिकल टीम और सैन्य डॉक्टरों को राहत एवं उपचार के लिए रवाना किया है।

कीर्तिमान न्यूज
27 Jun 2026, 09:10 AM
कराकस
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला इस समय अपनी सदी की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। पहले 7.2 और फिर 7.5 की तीव्रता वाले दो बैक-टू-बैक विनाशकारी भूकंपों ने हंसते-खेलते शहरों को पल भर में मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 900 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तीन हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 
मलबे के नीचे दबे हजारों लापता लोगों की तलाश जारी है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अभी देश इस खौफनाक मंजर और तबाही से संभल भी नहीं पाया था कि शनिवार सुबह एक बार फिर धरती डोल उठी। सुबह-सुबह आए इस नए झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। 

सहमे लोगों में दहशत 

लगातार आ रहे इन झटकों (आफ्टरशॉक्स) के डर से लोग अपने घरों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं और खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, शनिवार सुबह महसूस किए गए 4.9 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र क्लैम गल्च (अलास्का) से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में जमीन से 55 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, इसके झटके वेनेजुएला के प्रभावित इलाकों तक महसूस किए गए, जिसने पहले से ही सहमे हुए लोगों के बीच एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। 

भारत ने निभाई मित्र की भूमिका 

विशेषज्ञ इसे मुख्य भूकंप के बाद आने वाले खतरनाक 'आफ्टरशॉक्स' के रूप में देख रहे हैं। शुरू हुआ 'ऑपरेशन अमिस्ताद' वेनेजुएला में मची इस चीख-पुकार के बीच भारत ने हमेशा की तरह एक सच्चे वैश्विक मित्र की भूमिका निभाई है। भारत सरकार ने संकटग्रस्त देश की मदद के लिए तुरंत हाथ आगे बढ़ाते हुए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ (Operation
मेडिकल टीम हुई रवाना
Amistad) की शुरुआत की है। इस विशेष मानवीय मिशन के तहत प्रभावित लोगों तक फौरन मेडिकल इमरजेंसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। 

भारतीय मेडिकल टीम रवाना

संकट की इस गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना की विख्यात '60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल' की एक 41 सदस्यीय विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय वायुसेना के दो विशेष विमानों के जरिए इस दल को भेजा गया है, जिसमें 9 बेहद अनुभवी सैन्य डॉक्टर और सर्जन शामिल हैं। यह भारतीय दल वेनेजुएला के ग्राउंड जीरो पर उतरकर मलबे से निकाले जा रहे गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज करेगा। 

टीम के पास पूरी व्यवस्था

टीम के पास वहां के आपदा क्षेत्रों में ही तुरंत सर्जरी करने, ट्रॉमा मैनेजमेंट संभालने और गंभीर मरीजों को आईसीयू (Intense Care) जैसी लाइफ-सपोर्ट सेवाएं देने की पूरी व्यवस्था है। वैश्विक मंच पर भारत की यह त्वरित प्रतिक्रिया एक बार फिर साबित करती है कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, भारत 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना के साथ मदद के लिए सबसे आगे खड़ा रहता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें