Saturday, 27 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल पहाड़ पर आफत : भारी बारिश से NH-10 पर भारी भूस्खलन, थम गईं सिक्किम और दार्जिलिंग की रफ्तार नवविवाहिता ने लगाई फांसी : मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप सनसनीखेज घटना : घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती की हत्या, तीन गोलियां मारकर आरोपी हुए फरार शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार वेनेजुएला में फिर तबाही : भूकंप से अब तक 900 से अधिक की मौतें,  मदद को आगे आया भारत सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल पहाड़ पर आफत : भारी बारिश से NH-10 पर भारी भूस्खलन, थम गईं सिक्किम और दार्जिलिंग की रफ्तार नवविवाहिता ने लगाई फांसी : मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप सनसनीखेज घटना : घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती की हत्या, तीन गोलियां मारकर आरोपी हुए फरार शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार वेनेजुएला में फिर तबाही : भूकंप से अब तक 900 से अधिक की मौतें,  मदद को आगे आया भारत
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना विभाग की पहल : स्वास्थ्य कर्मियों को मिला आधुनिक …
स्वास्थ्य कर्मियों को मिला आधुनिक कुष्ठ प्रबंधन का प्रशिक्षण
स्वास्थ्य कर्मियों को मिला आधुनिक कुष्ठ प्रबंधन का प्रशिक्षण
सरकारी सूचना

विभाग की पहल : स्वास्थ्य कर्मियों को मिला आधुनिक कुष्ठ प्रबंधन का प्रशिक्षण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें चिकित्सा अधिकारियों और सेक्टर सुपरवाइजरों को कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, एमडीटी उपचार, रोकथाम और जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जीरो कुष्ठ लक्ष्य को हासिल करने के लिए फील्ड स्तर पर प्रभावी कार्य करने पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Jun 2026, 09:48 AM
महासमुंद
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज जिले के चिकित्सा अधिकारियों एवं सेक्टर सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, प्रशिक्षक के रूप में क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान त्स्ज्त्प्, रायपुर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख अहतेसाम शरीफ एवं सहायक निदेशक एपिडेमियोलॉजी डॉ. किरण स्वप्निल अखाडे, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, संदिग्ध केसों की रिपोर्टिंग, मल्टी ड्रग थेरेपी एमडीटी का उचित उपयोग, रिएक्शन व अल्सर प्रबंधन, विकलांगता रोकथाम, संपर्क जांच एवं एसडीआर एंड पीआरपी प्रोटोकॉल पर विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि हमारा लक्ष्य जिले से कुष्ठ को पूरी तरह समाप्त करना है। इस कार्यशाला से फील्ड स्टाफ की क्षमता बढ़ेगी और जीरो कुष्ठ का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त होगा।

कुष्ठ रोग जागरूकता पर जोर

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह ने कार्यशाला में कुष्ठ के लक्षण, समय पर उपचार एवं सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू धृतलहरे, जिले के सभी विकासखंडों से आए चिकित्सा अधिकारियों व सेक्टर सुपरवाइजरों ने सक्रिय भागीदारी की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें