Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद में आज फिर गूंजेगा हंगामा : पेपर लीक बिल पर आर-पार के मूड में सरकार और विपक्ष स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद में आज फिर गूंजेगा हंगामा : पेपर लीक बिल पर आर-पार के मूड में सरकार और विपक्ष
W 𝕏 f
होम दुर्ग शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की का…
कार का शीशा तोड़कर चोरी
कार का शीशा तोड़कर चोरी
🔴 BREAKING दुर्ग

शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। कारोबारी प्रमोद महेश्वरी भुगतान के लिए नकदी लेकर निकले थे, जिसे उन्होंने कार में रखा था। कार खड़ी कर कुछ देर के लिए बाहर जाने के बाद लौटे तो शीशा टूटा मिला और नकदी से भरा बैग गायब था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jul 2026, 01:39 PM
दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने करीब 4.90 लाख रुपए से भरा बैग पार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत के बाद पुलगांव थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को कारोबारी के पास रखी बड़ी रकम की जानकारी पहले से थी। पुलिस को शक है कि आरोपी घर से ही कारोबारी का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।

भुगतान के लिए ले जा रहे थे नकदी

पुलिस के अनुसार मुक्त नगर निवासी कारोबारी प्रमोद महेश्वरी की कोडहा में ‘देव एग्रो इंडस्ट्रीज’ नाम से फैक्ट्री है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वे अपने घर से स्विफ्ट कार में 4.90 लाख रुपए लेकर निकले थे। यह रकम उन्हें एक कारोबारी पार्टी को भुगतान करने के लिए ले जानी थी। नकदी एक काले रंग के बैग में रखी थी, जिस पर ‘जयश्री साल्वेंट्स’ लिखा हुआ था। प्रमोद ने सुबह करीब 9 बजे पोटिया रोड स्थित उत्सव शोरूम के सामने अपनी कार खड़ी की। कार लॉक करने के बाद वे अपनी बाइक से नया पारा, दुर्ग स्थित दोस्त रितेश साहू की बारदाना दुकान पहुंचे। इसके बाद वे इंदिरा मार्केट स्थित मनमोहन स्वीट्स में चाय पीने चले गए। कुछ देर बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी उत्सव शोरूम के संचालक अमरजीत सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनकी कार का बाईं तरफ का अगला शीशा टूटा हुआ है।

बैग गायब मिला, पुलिस ने शुरू की जांच 

सूचना मिलते ही प्रमोद मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि कार के अंदर रखा नकदी से भरा बैग गायब था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फिलहाल पुलिस संदिग्ध बाइक सवार की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें