Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना विजय उत्सव : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस…
महासमुंद में कांग्रेस का विजय उत्सव
महासमुंद में कांग्रेस का विजय उत्सव
सरकारी सूचना

विजय उत्सव : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, छात्रों के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक जीत

महासमुंद के नेहरू चौक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन की बड़ी जीत बताते हुए विजय उत्सव मनाया। जिलाध्यक्ष एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया और कहा कि युवाओं के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jul 2026, 10:17 AM
महासमुंद
पेपर लीक और परीक्षा संबंधी विसंगतियों के मुद्दे पर देशभर में छात्रों द्वारा किए गए आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने छात्र शक्ति की बड़ी जीत बताया। इसी को लेकर रविवार को महासमुंद के नेहरू चौक में जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और राहगीरों व आमजन के बीच मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि छात्रों के व्यापक आंदोलन और लगातार बने दबाव के कारण केंद्र सरकार को आखिरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा। उन्होंने इसे छात्र शक्ति और लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता।

छात्र आंदोलन पर सरकार को घेरा

द्वारिकाधीश यादव ने आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ हुए व्यवहार पर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं था। उनके अनुसार सरकार को संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय प्रदर्शनकारियों पर सख्ती दिखाई गई। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा इस बात का संकेत है कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय तक छात्रों की मांगों को अनदेखा करती रही, लेकिन अंततः छात्र शक्ति के सामने उसे झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

नेहरू चौक पर आयोजित कार्यक्रम में ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष केशव चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला कोषाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर, शहर महामंत्री निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, दाऊलाल चंद्राकर, निखिलकांत साहू, लक्ष्मी देवांगन, गणेश शर्मा, भरत सिंह ठाकुर, अमन चंद्राकर, अमर चंद्राकर, राजू यादव, डॉ. तरुण साहू, गिरीश पटेल, नरेन्द्र सेन, काशीराम शर्मा, गुलशन साहू, तबरेज खान, शहबाज राजवानी, सोनम रामटेके, तुलसी साहू, टोमन सिंह कागजी, गोपी तारक, अक्षय साकरकर, हर्षित चंद्राकर, भोलेनाथ गंधर्व, कुणाल चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर, अनुराग चंद्राकर, आकाश निषाद, कविता तिवारी, अनीश राजवानी, विष्णु चंद्राकर, राजेश सिन्हा, लोकेश मांझी, बसंत चंद्राकर, जुगल किशोर शर्मा, युवराज साहू, भानु सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का दावा

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी भविष्य में भी छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। नेताओं ने दोहराया कि छात्र विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें