Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…
विष्णु देव साय गारपा में ग्रामीणों से संवाद करते हुए
विष्णु देव साय गारपा में ग्रामीणों से संवाद करते हुए
राज्य सरकार

विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जन चौपाल में की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम गारपा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में नक्सल प्रभाव के बाद अब तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर जोर देते हुए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Jun 2026, 12:47 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:49 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड स्थित अबूझमाड़ अंचल की ग्राम पंचायत गारपा में आयोजित जन चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जन चौपाल में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ जैसे क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे, जिससे विकास कार्य बाधित हुए, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है और बस्तर क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विकास को मिली राष्ट्रीय प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बस्तर और आदिवासी अंचलों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लगातार क्षेत्र का दौरा कर विकास और शांति स्थापना की समीक्षा की जा रही है। राज्य सरकार विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं तेजी से पहुंचे। गारपा और आसपास के क्षेत्रों में सड़क एवं पुल निर्माण कार्य तेज गति से चल रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन सुगम हो रहा है और विकास को नई गति मिल रही है।

महिलाओं के सशक्तिकरण

जन चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं ने बताया कि योजना की राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों के साथ-साथ बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खातों में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने किसानों से कृषि एवं आजीविका संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, पशुपालन और बकरी पालन को बढ़ावा देने तथा वनोपज संग्राहकों को उचित मूल्य दिलाने की बात कही। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जनकल्याणकारी विस्तृत जानकारी

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को रामलला दर्शन योजना, अटल डिजिटल सेवा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री बस सेवा, मनरेगा जॉब कार्ड और लखपति दीदी योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद में आई कमी और क्षेत्र में बढ़ती शांति पर भी चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि पहले राशन के लिए 40 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब सुविधाएं गांव के करीब पहुंच रही हैं। इससे जीवन में बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा भूमि सुधार संबंधी समस्या उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे ग्रामीणों में भरोसा और बढ़ा।

विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने गारपा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना
  • तुमेराड़ी में दो पुलियों का निर्माण
  • 1 किमी आंतरिक सीसी सड़क निर्माण
  • आंगनबाड़ी केंद्र व आश्रम शाला में बाउंड्रीवाल
  • उप स्वास्थ्य केंद्र से खेत तक सड़क निर्माण
  • मसपुर में मुख्य मार्ग से गुडरापारा तक सड़क निर्माण
  • गारपा में पुलिस थाना स्थापना

इन घोषणाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

संबोधन और विकास का संकल्प

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार बस्तर और अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने और विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्य सहकारी लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, विशेष सचिव, जनसंपर्क आयुक्त सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें