Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग विकास पर लगा ब्रेक : लंबे समय से अनुपस्थित उप अभि…
इंजीनियर की अनुपस्थिति विकास कार्य प्रभावित
इंजीनियर की अनुपस्थिति विकास कार्य प्रभावित
रायपुर संभाग

विकास पर लगा ब्रेक : लंबे समय से अनुपस्थित उप अभियंता, लोगों को हो रही परेशानी 

नगर पंचायत कोपरा में उप अभियंता की लंबे समय से अनुपस्थिति के कारण करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द नए इंजीनियर की नियुक्ति और रुके हुए कार्यों को शुरू कराने की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Jul 2026, 09:12 AM
राजिम
नगर पंचायत कोपरा में लंबे समय से उप अभियंता के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि इस संबंध में विधायक, कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय तक कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद विक्रम साहू ने बताया कि उप अभियंता की अनुपस्थिति के कारण पार्षद निधि से स्वीकृत कई विकास कार्य अटके हुए हैं।
मुक्तिधाम, कचरा घर निर्माण समेत अन्य योजनाओं की फाइलें तकनीकी स्वीकृति के अभाव में लंबित हैं। आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं होने से करोड़ों रुपए की परियोजनाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। इसका असर नगर की मूलभूत सुविधाओं पर भी दिखाई दे रहा है। 

विकास कार्य अधूरे पड़े

कई सड़कों पर गड्ढे हैं, नालियों की नियमित सफाई नहीं हो पा रही है और कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या और मच्छरों का बढ़ता प्रकोप लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। मामले को लेकर विरोध भी तेज हो गया है। एक पार्षद ने उप अभियंता की प्रतीकात्मक "गुमशुदगी" का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है। सीसी रोड, नाली निर्माण और सामुदायिक भवन जैसे कई महत्वपूर्ण विकास कार्य तकनीकी स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अधूरे पड़े हैं। इससे संबंधित ठेकेदारों ने भी काम रोक दिया है, जिसका असर सीधे स्थानीय नागरिकों पर पड़ रहा है। 

सीएमओ बोले जल्द मिलेगा नया इंजीनियर

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्यामलाल वर्मा ने बताया कि उप अभियंता की अनुपस्थिति की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों से भी वरिष्ठ अधिकारी अवगत हैं और जल्द ही नए इंजीनियर को प्रभार सौंपे जाने की सूचना मिली है। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द आवश्यक कदम उठाकर रुके हुए विकास कार्यों को फिर से शुरू कराया जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें