Saturday, 20 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
जंगल में पसरा मातम :  प्रतापपुर में तीन भालुओं की रहस्यमयी मौत, ग्राउंड पर पहुंची डॉक्टरों की स्पेशल टीम खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान विवाद : राजस्व टीम का विरोध करने पर 21 लोगों पर शिकंजा, 12 जेल भेजे गए सांसों में घुला जहर : दमोह में कीटनाशक की गैस से मासूम ने तोड़ा दम, 3 बच्चों की हालत नाजुक व्यवस्था पर सवाल : अस्पताल में पानी नहीं, मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें जंगल में पसरा मातम :  प्रतापपुर में तीन भालुओं की रहस्यमयी मौत, ग्राउंड पर पहुंची डॉक्टरों की स्पेशल टीम खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान विवाद : राजस्व टीम का विरोध करने पर 21 लोगों पर शिकंजा, 12 जेल भेजे गए सांसों में घुला जहर : दमोह में कीटनाशक की गैस से मासूम ने तोड़ा दम, 3 बच्चों की हालत नाजुक व्यवस्था पर सवाल : अस्पताल में पानी नहीं, मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें
W 𝕏 f
होम कोरबा गांव में मातम : आर्थिक तंगी और कर्ज ने छीनी जिंदग…
आर्थिक तंगी और कर्ज ने छीनी जिंदगी, 22 वर्षीय युवक की मौत
आर्थिक तंगी और कर्ज ने छीनी जिंदगी, 22 वर्षीय युवक की मौत
कोरबा

गांव में मातम : आर्थिक तंगी और कर्ज ने छीनी जिंदगी, 22 वर्षीय युवक की मौत

उरगा थाना क्षेत्र के बटरामपुर गांव में 22 वर्षीय शंकर कुमार का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। युवक के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव बरामद किया। परिजनों ने बाइक की किस्तों और कर्ज के दबाव से मानसिक तनाव में होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jun 2026, 02:53 PM
कोरबा

जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बटरामपुर गांव में 22 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी, बढ़ते कर्ज और बाइक की किस्तों के भुगतान का दबाव युवक की मौत का कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

मृतक की पहचान शंकर कुमार (22) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि 17 जून को वह रोजाना की तरह काम पर गया था। रात करीब 9 बजे घर लौटने के बाद उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी की और बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। परिवार को लगा कि वह किसी जरूरी काम से बाहर गया होगा, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटने पर चिंता बढ़ गई।

थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी

परिजनों ने शंकर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। अगले दिन रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के गांवों में तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने उरगा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल युवक की तलाश शुरू की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए बटरामपुर गांव के एक खेत तक पहुंची। वहां एक पेड़ से युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नई बाइक की किस्तों को लेकर था परेशान

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शंकर ने कुछ महीने पहले फाइनेंस पर नई बाइक खरीदी थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह समय पर किस्तें जमा नहीं कर पा रहा था। परिजनों का आरोप है कि किस्तों के भुगतान के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। परिवार का कहना है कि इसी तनाव ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। मामले को लेकर पुलिस ने फाइनेंस कंपनी और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक पर किस तरह का दबाव बनाया जा रहा था और क्या उसका संबंध इस घटना से है।

पुलिस मोबाइल डेटा की विस्तृत जांच में जुटी है।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस अंतिम कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही युवक के करीबी लोगों और फाइनेंस से जुड़े व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें