Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार विशेष लोक अदालत : समाधान समारोह 2026 का समापन 21-…
सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत
सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत
राज्य सरकार

विशेष लोक अदालत : समाधान समारोह 2026 का समापन 21-23 अगस्त को हाेगा 

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह 2026 का समापन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के साथ होगा। इस पहल का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति, संवाद और सुलह के माध्यम से त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है। पात्र पक्षकार ऑनलाइन आवेदन कर अपने मामलों को इस अभियान में शामिल करा सकते हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Jul 2026, 11:27 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 01:59 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ होगा। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। 
इसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों को शामिल किया जाएगा। इसके पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका तथा उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समितियों के मध्यस्थता केंद्रों में किया जाएगा। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन माध्यम से भी शामिल होकर सुलह प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 

संवाद और सुलह से होगा न्याय

समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति, संवाद और सुलह के माध्यम से त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है। इस पहल से न्याय प्रक्रिया को अधिक सरल, प्रभावी और जनहितकारी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया गया है। 21 अप्रैल 2026 से आयोजित समाधान समारोह के तहत विभिन्न स्थानों पर सुलह बैठकों के माध्यम से पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कर समाधान खोजने का प्रयास किया गया। 

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिवों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिन पक्षकारों के मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं, वे अपने प्रकरण को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जिसे भरकर आवेदन किया जा सकता है। यह गूगल फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें