Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान
W 𝕏 f
होम धर्म Vishwakarma Jayanti: धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों म…
Vishwakarma Jayanti Program (Image Source: Keertiman Media)
Vishwakarma Jayanti Program (Image Source: Keertiman Media)
धर्म

Vishwakarma Jayanti: धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में भीखम सिंह की सहभागिता 

Vishwakarma Jayanti: जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विश्वकर्मा जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस प्रतियोगिता एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और लोक कलाकारों व युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 01:18 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
स्रोत: प्रेस विज्ञप्ति
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishwakarma Jayanti: विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने 17 सितंबर को खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर सहभागिता की। उन्होंने आयोजनों में बतौर मुख्य अतिथि एवं अतिथि शामिल होकर ग्रामीणों, कलाकारों और युवाओं से संवाद किया तथा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ठाकुर ने सुखरीडबरी, बिराजपाली, डोंगा खम्हरिया, खेमड़ा, कौहाकुड़ा, मुनगासेर, कोमाखान, खुड़मुड़ी, दाबपाली, नर्रा, खुटेरी और डोंगरीपाली सहित विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कलाकारों का बढ़ाया उत्साह 

सुखरीडबरी में जय मां दुलौरिन लोककला नाचा गम्मत, बालोद के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर उन्होंने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। नर्रा में आयोजित पटपर झांकी कार्यक्रम में भी उन्होंने पूजा-अर्चना कर आयोजन समिति एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कौहाकुड़ा में छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुनगासेर, कोमाखान, खुड़मुड़ी एवं दाबपाली में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिताओं में भी ठाकुर ने सहभागिता की और युवा प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। दाबपाली में आयोजित कार्यक्रम में आयोजन समिति, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में भी हुए शामिल

विश्वकर्मा जयंती के साथ ठाकुर ने ग्राम ठकुरीपाली (कौसरा) में आयोजित एक दिवसीय संगीतमय रामायण कार्यक्रम में भी सहभागिता की। उन्होंने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक समिति एवं ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। वहीं हिच्छा (पोटिया) में यादव परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

लोककला और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

ठाकुर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित सांस्कृतिक एवं डांस प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी आयोजन समितियों, कलाकारों, प्रतिभागियों एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों में नितिन जैन, एवन साहू, ललित कुमार बया, शंकर ठाकुर, चमन ठाकुर, देव डोंगरे, जानकी कमल ठाकुर, पंकज जैन सहित विभिन्न ग्रामों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें