"कार्यक्रम का आयोजन" के लिए 60 परिणाम मिले
राज्य सरकार
राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, वित्तीय नियमों से लेकर कार्यालयीन व्यवस्था की दी गई जानकारी
समाज कल्याण विभाग द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशासनिक, वित्तीय और कार्यालयीन दक्षता बढ़ाने के लिए राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-27 आयोजित किया जा रहा है। रायपुर के माना कैंप स्थित राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में वित्तीय नियमों, सर्विस बुक, नस्तियों के संधारण, शासकीय पत्राचार और नोटिंग-ड्राफ्टिंग सहित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
रायपुर
Miss Divyang Sundari: आज मंच पर उतरेंगी छत्तीसगढ़ की दिव्यांग बेटियां
Miss Divyang Sundari: रायपुर के अंबुजा सिटी सेंटर मॉल में आज 20 सितंबर को मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026 प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। राधे फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट हाउस और जेसीआई राइस रायपुर के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में दिव्यांग प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में टैलेंट राउंड, ट्रेडिशनल वियरिंग, प्रश्नोत्तर और क्राउन सेरेमनी जैसे चरण शामिल होंगे।
महासमुंद
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर
National Career Service: शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय, महासमुंद में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीयन, सरकारी एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों की खोज, आवेदन प्रक्रिया, करियर काउंसलिंग और एप्टीट्यूड टेस्ट जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को NCS पोर्टल का उपयोग कर रोजगार के बेहतर अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल पर कांकेर में जले 51 हजार दीप, दिखा देशभक्ति का नजारा
Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 51 हजार दीपों से भारत का मानचित्र सजाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
Mahasamund News: बलराम जयंती पर एक दिवसीय जिला स्तरीय, किसान दिवस का आयोजन
Mahasamund News: कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में बलराम जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, दलहन-तिलहन उत्पादन और कृषि आधारित आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई।
केंद्र सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर देशभर में सेवा अभियान, छत्तीसगढ़ में होंगे बड़े कार्यक्रम
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में रक्तदान, स्वच्छता, स्कूल प्रतियोगिता, सेवा शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राज्य सरकार
Mahasamund News : सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद में 17 सितंबर को जगमगाएंगे, आशीर्वाद के 6 लाख दीप
Mahasamund News: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को महासमुंद जिले में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान करीब 6 लाख दीप जलाकर सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।
कबीरधाम
Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Crime News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदावानी में हुई ग्रामीण रामसिंह बैगा की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।
राज्य सरकार
IGKV Raipur: कृषि कौशल से जुड़ेगा ग्रामीण युवा और किसान, IGKV में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
IGKV Raipur: रायपुर में कृषि कौशल परिषद, भारत के सहयोग से प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत प्रदेश के 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रतिनिधियों को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में तैयार किया जा रहा है। प्रमाणित प्रशिक्षक आगे ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, जैविक खेती, बीज उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि यंत्रीकरण सहित विभिन्न रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे।
रायपुर संभाग
Teacher Honor Ceremony: शिक्षिका कविता वर्मा को लगातार दूसरे साल मिला शिक्षक सम्मान, चोवा राम कोसले प्रधान पाठक भी हुए सम्मानित
Teacher Honor Ceremony: आरंग विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में कुरूद (बाराडेरा) स्कूल की शिक्षिका कविता वर्मा को लगातार दूसरे वर्ष शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। वहीं प्रधानपाठक चोवा राम कोसले को भी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
महासमुंद
Teachers Felicitation Ceremony: महासमुंद में ब्रह्माकुमारीज ने किया शिक्षकों का सम्मान, आध्यात्मिक शिक्षा पर जोर
Teachers Felicitation Ceremony: महासमुंद में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिक्षाविद प्रभाग ने शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिंहा समेत शिक्षाविदों और विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Youth Commission : युवाओं की प्रतिभा को मिला सम्मान और अवसर, ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह
Chhattisgarh Youth Commission: युवा उड़ान कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष के युवाओं को जोड़ा जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, तकनीकी छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रतिभा निखारने के अवसर व मार्गदर्शन दिया जा रहा है।