Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद
W 𝕏 f
होम › तकनीक › विवाद : PM मोदी का फेसबुक वीडियो हुआ गायब, मेटा न…
PM मोदी वीडियो विवाद
PM मोदी वीडियो विवाद
तकनीक

विवाद : PM मोदी का फेसबुक वीडियो हुआ गायब, मेटा ने बताया- तकनीकी गलती से हटा था कंटेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई नहीं दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। वीडियो खोलने पर कुछ यूजर्स को कंटेंट उपलब्ध नहीं होने का संदेश मिला था। मामले पर मेटा ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो गलती से हट गया था, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। कंपनी ने इसे तकनीकी या संचालन संबंधी त्रुटि बताया और किसी सरकारी आदेश या कानूनी निर्देश का जिक्र नहीं किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 02:37 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 03:34 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई नहीं दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। वीडियो खोलने पर कुछ यूजर्स को यह संदेश दिखाई दिया कि यह कंटेंट भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि कुछ समय बाद वीडियो दोबारा प्लेटफॉर्म पर नजर आने लगा।
मामले को लेकर फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने सफाई दी है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि वीडियो गलती से हट गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है। मेटा ने इसे तकनीकी या संचालन से जुड़ी त्रुटि बताया और कहा कि फिलहाल वीडियो सामान्य रूप से उपलब्ध है।

कंपनी ने क्या कहा?

मेटा प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, "The content was removed in error and has since been restored." यानी कंपनी के अनुसार यह कंटेंट गलती से हटाया गया था, जिसे बाद में जांच के बाद वापस उपलब्ध करा दिया गया। मेटा ने अपने बयान में किसी भी सरकारी आदेश, कानूनी निर्देश या किसी अन्य बाहरी दबाव का जिक्र नहीं किया है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी का यह वीडियो फेसबुक पर कुछ समय के लिए भारत में ब्लॉक दिखाई दे रहा था। कई यूजर्स ने इसकी स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए थे। वीडियो खोलने पर कुछ लोगों को संदेश मिला कि यह सामग्री भारत में कानूनी अनुरोध के कारण उपलब्ध नहीं है। हालांकि बाद में यह वीडियो फिर से दिखाई देने लगा।

वीडियो हटने के बाद उठे सवाल 

प्रधानमंत्री के वीडियो के अचानक गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स और राजनीतिक लोगों ने मेटा से इस मामले में पारदर्शिता की मांग की और सवाल उठाए कि आखिर वीडियो कुछ समय के लिए क्यों हटाया गया। हालांकि वीडियो बहाल होने के बाद भी इस घटना को लेकर चर्चा जारी है। मेटा इससे पहले भी कई बार बता चुका है कि उसके ऑटोमेटेड सिस्टम में गड़बड़ी के कारण कुछ पोस्ट या अकाउंट गलती से हटाए गए थे। बाद में जांच के बाद ऐसे कंटेंट को दोबारा बहाल किया गया। कंपनी का कहना है कि कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम में कभी-कभी तकनीकी त्रुटियां हो सकती हैं, लेकिन शिकायत या समीक्षा के बाद गलत तरीके से हटाए गए कंटेंट को वापस उपलब्ध कराया जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें