Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम तकनीक Vivo T5x 5G लॉन्च : बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेस…
Vivo T5x 5G Fusion Red स्मार्टफोन लॉन्च
Vivo T5x 5G Fusion Red स्मार्टफोन लॉन्च
तकनीक

Vivo T5x 5G लॉन्च : बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान

Vivo ने भारत में अपने T5x 5G स्मार्टफोन का नया Fusion Red कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 50MP डुअल रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा और 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है और बिक्री 30 जुलाई से Vivo ई-स्टोर, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 05:51 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 08:10 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारतीय बाजार में अपने लोकप्रिय Vivo T5x 5G स्मार्टफोन का नया Fusion Red कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को इससे पहले Star Silver और Cyber Green कलर ऑप्शन में पेश किया था। नए कलर वेरिएंट में डिजाइन के अलावा फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Vivo T5x 5G में कंपनी ने दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vivo T5x 5G की कीमत 

भारत में Vivo T5x 5G के नए Fusion Red कलर वेरिएंट की कीमत मौजूदा मॉडल के समान रखी गई है। 
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 18,999 रुपये 
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 20,999 रुपये 
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 22,999 रुपये 
कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट की बिक्री 30 जुलाई से शुरू होगी। ग्राहक इसे Vivo के ई-स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

Vivo T5x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

T5x 5G में 6.76 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2344×1080 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का बेहतर अनुभव मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर प्रदर्शन देने का दावा करता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप 

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। 
  • 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  • 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर 
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

बड़ी बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स 

Vivo T5x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बैटरी है। यह बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

डिजाइन और वजन 

Vivo T5x 5G का डायमेंशन 166 x 78.43 x 8.3 mm है और इसका वजन करीब 219 ग्राम है। नया Fusion Red कलर विकल्प खासतौर पर उन यूजर्स को पसंद आ सकता है, जो अलग और आकर्षक डिजाइन वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। कुल मिलाकर Vivo T5x 5G बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया विकल्प बनकर सामने आया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें