Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर पानी संकट : 11 जून को बिजली कार्य के चलते कई इलाक…
11 जून मेंटेनेंस से जल आपूर्ति प्रभावित
11 जून मेंटेनेंस से जल आपूर्ति प्रभावित
रायपुर

पानी संकट : 11 जून को बिजली कार्य के चलते कई इलाकों में जल संकट

राजधानी रायपुर में 11 जून को रावणभाटा सबस्टेशन पर 33 केवी लाइन मेंटेनेंस और अंडरग्राउंड केबल कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jun 2026, 05:12 PM · अपडेट: 20 Jun 2026, 10:12 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर के नागरिकों के लिए 11 जून को पानी की आपूर्ति को लेकर अहम सूचना जारी की गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस और अंडरग्राउंड केबल कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। 

इसी वजह से शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा।

बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी क्षमता वाले प्रमुख फिल्टर प्लांट कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। इन प्लांटों के बंद होने से पानी टंकियों में सप्लाई बाधित होगी और इसका असर सीधे तौर पर शाम की जलापूर्ति पर पड़ेगा

11 जून को 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी

नगर निगम जल कार्य विभाग के अनुसार 11 जून को सुबह की नियमित जलापूर्ति के बाद दोबारा टंकियों को भरने की प्रक्रिया नहीं हो सकेगी। इसके चलते राजधानी रायपुर के 42 क्षेत्रों में शाम की पानी सप्लाई पूरी तरह प्रभावित रहेगी। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 12 जून की सुबह से जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

ये इलाके रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, वल्दल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया) और संजय नगर सहित कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

अंडरग्राउंड केबलिंग और तकनीकी कार्य बना कारण

जानकारी के अनुसार, बिजली कंपनी द्वारा रावणभाटा सबस्टेशन पर 33 kV 10 पोल स्ट्रक्चर को जोड़ने के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाई गई है। इसी कनेक्शन को मेन लाइन से जोड़ने के लिए 11 जून को 33 kV इनटेक वेल और फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ेगी। इस तकनीकी कार्य के चलते राजधानी के तीन प्रमुख वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों का संचालन प्रभावित होगा। इससे पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें