Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार विश्व पर्यावरण दिवस : महासमुंद में विधिक सेवा प्र…
पौधरोपण करते न्यायिक अधिकारी
पौधरोपण करते न्यायिक अधिकारी
राज्य सरकार

विश्व पर्यावरण दिवस : महासमुंद में विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया जागरूकता एवं पौधरोपण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता शिविर, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। न्यायिक अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों को जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Jun 2026, 12:29 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 12:27 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के तहत विशेष राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसों पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के न्यायिक अधिकारियों तथा तालुका एवं आरक्षी केंद्रों में पदस्थ अधिकार मित्रों द्वारा विभिन्न ग्रामों, ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्रों एवं संगठनों में जाकर पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

वृद्धाश्रम में किया गया पौधरोपण

इसी क्रम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) महासमुंद की पीठासीन अधिकारी मोनिका जायसवाल एवं द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश पारूल साय ने दलदली रोड स्थित आसियाना वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां उपस्थित वरिष्ठजनों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश मोनिका जायसवाल ने वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

बढ़ते पर्यावरणीय खतरों पर जताई चिंता

उन्होंने कहा कि वायु, जल, मिट्टी तथा पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्लास्टिक प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पृथ्वी सुनिश्चित करने हेतु सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नवनिर्मित वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र भवन परिसर के आसपास अधिकार मित्रों एवं कर्मचारियों द्वारा झिल्ली एवं अन्य बेकार प्लास्टिक कचरे की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अधिकार मित्र हरिचंद साहू, मोहित कुमार साहू, वेदप्रकाश पटेल, त्रिभुवन ध्रुव तथा सहकर्मी स्टाफ रमेश कुमार सोनी, राहुल निषाद और द्रौपती निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें