राजधानी रायपुर के सरोना फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दुर्ग से रायपुर की ओर आ रहा छह ट्रैक्टरों से लदा एक भारी ट्रेलर फ्लाईओवर पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और चालक भी सुरक्षित बच गया। 40 मिनट तक चला राहत अभियान ट्रैफिक विभाग के अनुसार घटना सुबह करीब 8 बजे की है। ट्रेलर के पलटते ही फ्लाईओवर पर दोनों ओर वाहनों का दबाव बढ़ गया और कुछ ही मिनटों में लंबा जाम लग गया।
सरोना ब्रिज में पटला हुआ ट्रेलरपुलिस ने जारी किया यातायात परामर्श
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाने का अभियान शुरू किया गया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद वाहन को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। हादसे में ट्रेलर पर लदे ट्रैक्टरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि वाहन के अचानक अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने जारी की थी ट्रैफिक एडवाइजरी जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल एडवाइजरी जारी की।
पूरी तरह सामान्य हुआ यातायात
दुर्ग से रायपुर आने वाले हल्के वाहनों को सरोना फ्लाईओवर की बजाय एम्स-मोहबाबाजार मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई, ताकि लोगों को अनावश्यक जाम का सामना न करना पड़े और वैकल्पिक मार्ग से आवागमन सुचारू बना रहे। डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने बताया कि ट्रेलर हटाए जाने के बाद फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। फिलहाल सभी वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।