Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर युवा कांग्रेस चुनाव : सदस्यता से मतदान तक सबकुछ ऑ…
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित कार्यकर्ता
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित कार्यकर्ता
रायपुर

युवा कांग्रेस चुनाव : सदस्यता से मतदान तक सबकुछ ऑनलाइन, युवा कांग्रेस का नया प्रयोग 

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 29 मई से 13 जून तक ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इस बार प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक के पदों के लिए चुनाव होगा। केवल सदस्य ही मतदान कर सकेंगे, इसलिए सदस्यता अभियान भी साथ में शुरू किया गया है। चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए दिल्ली से विशेष टीम रायपुर पहुंचेगी और प्रत्याशियों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 May 2026, 05:04 PM · अपडेट: 28 May 2026, 04:52 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर रविवार को आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया। चुनाव की घोषणा होते ही प्रदेशभर में दावेदार सक्रिय हो गए हैं। इस बार चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और सदस्यता अभियान भी इसके साथ चलाया जाएगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। 
जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 मई से 13 जून तक ऑनलाइन नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित की गई है। इसके बाद 15 जून से 18 जून तक नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं डिजिटल माध्यम से संचालित होंगी।

सदस्यता अभियान भी साथ-साथ चलेगा

युवा कांग्रेस चुनाव में इस बार केवल पंजीकृत सदस्य ही मतदान कर सकेंगे। इसी वजह से चुनाव के साथ सदस्यता अभियान भी तेज किया जाएगा। सदस्य बनाने के लिए पहले जहां 50 रुपए शुल्क लिया जाता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 75 रुपए कर दिया गया है। चुनावी कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रदेशभर में सदस्यता बढ़ाने की कवायद भी तेज हो गई है।

दिल्ली से पहुंचेगी विशेष चुनाव टीम

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव के प्रभारी जसप्रीत सिंह और पीआरओ राकेश नेगी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए दिल्ली से विशेष टीम रायपुर पहुंचेगी। यह टीम 24 मई को राजधानी आएगी और पूरे चुनाव की निगरानी करेगी। चुनावी प्रक्रिया करीब एक महीने तक चलने की संभावना है।चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही युवा कांग्रेस की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नए पदाधिकारियों का चयन चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा। संगठन स्तर पर इसे बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।प्रत्याशियों का होगा इंटरव्यू

प्रत्याशियों का होगा इंटरव्यू

इस बार युवा कांग्रेस चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए केवल नामांकन भरना ही पर्याप्त नहीं होगा। दिल्ली से आने वाली टीम सभी जिलों में बैठक लेकर दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा करेगी। उनके संगठनात्मक कामकाज और सक्रियता का आकलन करने के बाद ही उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले हुए चुनावों में जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए इंटरव्यू अनिवार्य नहीं था।

पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष का भी चुनाव

युवा कांग्रेस के इतिहास में पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। इससे पहले ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति संगठन स्तर पर की जाती थी। अब प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के लिए सीधे मतदान कराया जाएगा। संगठन इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मान रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें