Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड
W 𝕏 f
होम अन्य खेल यूथ हॉकी फाइव्स : फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की …
भारतीय सब-जूनियर हॉकी टीमी
भारतीय सब-जूनियर हॉकी टीमी
अन्य खेल

यूथ हॉकी फाइव्स : फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत, बना एशियाई चैंपियन

भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया, जबकि हॉकी इंडिया ने विजेता खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jul 2026, 11:54 AM
खेल डेस्क
भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर शानदार अंदाज में खिताब अपने नाम कर लिया। रोमित पाल, कप्तान केतन कुशवाहा और शाहरुख अली के गोलों की बदौलत भारत ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा। इस जीत के साथ भारतीय टीम एलीट पूल तालिका में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल और सटीक पासिंग का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच के पांचवें मिनट में रोमित पाल ने शानदार गोल कर भारत का खाता खोला। पहले हाफ में पाकिस्तान को बराबरी का कोई मौका नहीं मिला और भारत 1-0 की बढ़त के साथ ब्रेक तक पहुंचा।

दूसरे हाफ में भारत ने जड़े दो गोल

दूसरे हाफ की शुरुआत भारत के लिए और भी शानदार रही। कप्तान केतन कुशवाहा ने 12वें मिनट में गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके तुरंत बाद 13वें मिनट में शाहरुख अली ने एक और गोल कर स्कोर 3-0 पहुंचा दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद उस्मान ने 16वें मिनट में एक गोल जरूर किया, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने आखिरी क्षणों तक बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबला 3-1 से जीत लिया।एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत और पाकिस्तान दोनों ने पहले एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। यह दोनों टीमों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

महिला टीम ने जीता रजत पदक

महिला वर्ग में भारतीय सब-जूनियर टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही, लेकिन खिताबी मुकाबले में चीन ने उसे 4-2 से मात दे दी। इसके बावजूद भारतीय महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।खिताब जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने पुरुष टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं रजत पदक जीतने वाली महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख रुपये तथा सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें