Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग युवक हत्याकांड : शव बरामद, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज…
कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल
कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल
रायपुर संभाग

युवक हत्याकांड : शव बरामद, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज, कानून-व्यवस्था पर सवाल

रायपुर से सटे मंदिरहसौद क्षेत्र से 22 मई से लापता युवक भुवनेश्वर यादव की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि पानी के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई और शव को महासमुंद जिले में महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया।

प्रकाशित: 29 May 2026, 03:34 PM · अपडेट: 23 Jun 2026, 01:46 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर से सटे मंदिरहसौद इलाके से बीते 22 मई से लापता युवक भुवनेश्वर यादव की गुमशुदगी का पुलिस ने जो दिल दहला देने वाला खुलासा किया है, उसने छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज पानी के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के इरादे से उसके शव को महासमुंद जिले में महानदी के किनारे रेत में दफना दिया। 
इस सनसनीखेज हत्याकांड के सामने आने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विष्णुदेव साय सरकार की लचर कानून-व्यवस्था पर जोरदार तंज कसते हुए तीखा हमला बोला है।​ 

बना अपराधियों का गढ़ 

डॉ. डहरिया ने इस नृशंस हत्याकांड पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के राज में अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उन्हें न तो पुलिस का डर रह गया है और न ही कानून का। जो खौफनाक वारदातें कभी बड़े-बड़े महानगरों में सुनने को मिलती थीं, वैसी दिल दहला देने वाली हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने की घटनाएं अब हमारे छोटे-छोटे कस्बों और शांत ग्रामीण इलाकों में आम हो चुकी हैं। मंदिरहसौद और आरंग जैसे क्षेत्र, जो हमेशा अपनी शांति और सौहार्द के लिए जाने जाते थे, वे आज अपराधियों के गढ़ में तब्दील होते जा रहे हैं।

​अपराधियों को संरक्षण प्राप्त

भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए डॉ. डहरिया ने कहा कि इस मामले में जो राजनीतिक सांठगांठ सामने आ रही है, वह बेहद शर्मनाक है। सरकार के खिलाफ माहौल बिगड़ता देख और खुद को बचाने के लिए अपराधियों का सत्ताधारी दल की शरण में जाना और भाजपा ज्वाइन करने वाले आरोपियों का नाम सामने आना यह साफ करता है कि अपराधियों को किसका संरक्षण प्राप्त है। जब रक्षक ही भक्षकों को अपनी पार्टी में पनाह देने लगेंगे, तो राज्य में कानून का इकबाल कैसे बुलंद होगा। पुलिस भले ही तकनीकी जांच और 'जीरो कायमी' कर अपनी औपचारिकता पूरी कर रही हो, लेकिन सच तो यह है कि इस सरकार की अपराध रोकने की इच्छाशक्ति ही पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है और गृह विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। 

चारों दोषियों को मिले कठोरतम दंड

भुनेश्वर यादव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि भाजपा ज्वाइन करने वाले मुख्य आरोपी समेत इस हत्याकांड में शामिल सभी चारों दोषियों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के कठोरतम दंड दिया जाए। उन्होंने इस मामले की त्वरित सुनवाई के लिए केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को चेताया कि वह अपनी नींद से जागे और छत्तीसगढ़ की शांति को भंग करने वाले इन अपराधियों पर ऐसी सख्त कार्रवाई करे कि दोबारा किसी मासूम की जान लेने की हिम्मत कोई न कर सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें