Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम महासमुंद युवाओं ने उठाई आवाज : पेपर लीक के खिलाफ बागबाहरा …
0:00
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे छात्र, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग
महासमुंद

युवाओं ने उठाई आवाज : पेपर लीक के खिलाफ बागबाहरा में छात्रों की रैली, PM के नाम सौंपा ज्ञापन

बागबाहरा में छात्रों और आम नागरिकों ने पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jul 2026, 03:18 PM
बागबाहरा
देश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा-पत्र लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर समाजसेवी एवं शिक्षा सुधार समर्थक सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में सोमवार को बागबाहरा ब्लॉक में छात्रों एवं आम नागरिकों ने शांतिपूर्ण रैली और नारे प्रदर्शन किया। यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग से जुड़ा है। 

पेपर लीक के खिलाफ बागबाहरा में प्रदर्शन

प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे 'पेपर लीक' की घटनाओं की रोकथाम और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हेतु बागबाहरा के सैकड़ों युवा और जागरूक नागरिक देश भर में
शिक्षा सुधार की मांग को लेकर बागबाहरा में युवाओं का प्रदर्शन
लगातार हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे- NEET, विभिन्न राज्यों की भर्ती परीक्षाएं आदि) में पेपर लीक की गंभीर समस्याओं को लेकर अनुशासन में रहते हुए विरोध प्रदर्शन किए जिसमे बताया गया कि विगत कुछ समय में जिस प्रकार से परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं, उसने देश के लाखों मेहनती और योग्य छात्रों के भविष्य, समय और धन को अंधकार में धकेल दिया है। इस तरह की घटनाओं से युवाओं का परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठ रहा है जो विफल सरकार की नीति को उजागर कर रहा है जिसमे  गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर आवश्यक कदम पेपर लीक और नकल माफियाओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए सबसे सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाने जिसमें आजीवन कारावास और भारी जुर्माने का प्रावधान हो। 

युवाओं ने उठाई पारदर्शिता की मांग

भर्ती एजेंसियों (NTA आदि) के कामकाज में पारदर्शिता लाई जाए और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया जाए। हाल ही में हुए सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच (जैसे- CBI द्वारा) कराई जाए और इसमें शामिल बड़े रैकेट का पर्दाफाश कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। तथा  जिन छात्रों को परीक्षा रद्द होने या विलंब के कारण मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। इन विभिन्न मांगों को लेकर रैली और सभा के साथ प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली का शुभारंभ दुर्गा मंदिर के समीप स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति के समक्ष सबके शपथ से हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुँची। इस दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा सुधार, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा विद्यार्थियों के अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए।

छात्रों ने रखीं अपनी मांगें

तहसील कार्यालय पहुँचकर प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, परीक्षा-पत्र लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अगुवाई एडवोकेट वीरेन्द्र शुक्ला, जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, रीनू कुम्हार, लुकेश साहू, साहिलकांत, सिद्धार्थ, रामकृष्ण, दीपक,खुशी, तहसीन, गोविंदा sir classes परिवार, दूर दराज से आए अन्य लोगों सहित बड़ी संख्या में छात्र, युवा एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की मांग की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें